{"_id":"5c8ab7a5bdec22146a72c75d","slug":"131552594853-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय बड़थ्वाल भी करेंगी पौड़ी से टिकट की दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय बड़थ्वाल भी करेंगी पौड़ी से टिकट की दावेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विजय बड़थ्वाल ने भाजपा अध्यक्ष को पत्र भेजकर पौड़ी लोकसभा सीट से टिकट देने की मांग की है। पत्र में उन्होंने लिखा कि वह यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2002 से वर्ष 2012 तक विधायक रहे चुकी हैं। इस दौरान वह कैबिनेट मंत्री भी रहीं। आज तक उन्होंने कोई चुनाव नहीं हारा है।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विजय बड़थ्वाल ने बताया कि वह उत्तराखंड विधानसभा की पहली निर्वाचित उप सभापति रह चुकी हैं। वर्ष 2017 में भाजपा ने यमकेश्वर विधानसभा सीट से उनका टिकट काटकर पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी की पुत्री ऋतु खंडूरी को दे दिया था। जबकि उन्होंने कोई चुनाव ही नहीं हारा, बावजूद इसके पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। जिसकी वजह से वह काफी समय तक पार्टी से नाराज भी रहीं। 22 दिसंबर 2018 को उन्हें राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बनाया गया। लेकिन, वह सक्रिय राजनीति में आना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को पत्र भेजकर पौड़ी लोकसभा सीट से टिकट देेने की मांग की है।