{"_id":"5c8ab6a2bdec22145d382b5c","slug":"131552594594-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगो फूलदेई -- फूलदेई पर रचनात्मकता को देंगे नई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगो फूलदेई -- फूलदेई पर रचनात्मकता को देंगे नई पहचान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला।
देहरादून। आज (शुक्रवार) चैत्र संग्रांद से प्रदेश में विधिवत रूप से फूलदेई की शुरूआत होने जा रही है। छोटे-छोटे बच्चे जगह-जगह लोगों की देहरियों पर फूल बिखेरकर सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। बच्चों के इस पारंपरिक पर्व पर धाद और अमर उजाला उनकी रचनात्मकता को नई पहचान देंगे। इसके तहत 13 अप्रैल तक स्कूलों में थिएटर, लेखन, चित्रकला की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
बच्चों की रचनात्मकता को मंच प्रदान करने और उन्हें लोक संस्कृति के नजदीक लाने के उद्देश्य से करीब एक माह तक धाद और अमर उजाला के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन होगा। धाद के सचिव तन्मय ममगाई ने बताया कि कक्षा एक से पांच और छह से आठ तक के छात्रों के लिए दो वर्गों में चित्रकला, कविता और कहानी लेखन की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रत्येक विद्यालय स्तर पर पहले तीन स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा प्रदेशस्तर पर विजेता रहने वाले तीन-तीन छात्रों को वार्षिक छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।
राजधानी देहरादून के अलग-अलग विद्यालयों में लोक कला, थिएटर, बाल कवि सम्मेलन, वॉल पेंटिंग की गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा प्रमुख धरोहर स्थलों की विरासत यात्रा भी निकाली जाएगी। इस यात्रा में शामिल छात्र प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण करने के साथ ही वहां फूल डालेंगे। उन्हें उन स्थलों के संबंध में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
स्कूलों में बनाएंगे बच्चों का कोना
धाद और अमर उजाला मिलकर स्कूलों में एक बच्चों का कोना विकसित करेंगे। अभी इस अभियान के तहत धाद करीब डेढ़ सौ स्कूलों में स्कूली बच्चों को मुफ्त किताबें उपलब्ध करवा रहा है। इन स्कूलों में धाद की ओर से किताबें दी जाती हैं। प्रतिमाह कुछ कहानी, विज्ञान, सामान्य ज्ञान की किताबें स्कूली बच्चों तक पहुंचाई जाती है, जो उन्हें फायदा पहुंचाती है। समाज के कई लोग, संस्थाएं और संगठन इस अभियान में सहयोग कर रहे हैं। आप भी इस अभियान से जुड़कर कम से कम अपने पास के किसी एक स्कूल के बच्चों को प्रतिमाह किताबें उपलब्ध करवा सकते हैं। अभियान से जुड़ने के लिए मोबाइल नंबर 9219510932 और 9897868450 पर संपर्क कर सकते हैं।
राजभवन, सीएम आवास में फूलदेई की धूम
देहरादून। राजभवन और मुख्यमंत्री आवास समेत राजधानी के कई प्रमुख स्थानों पर बृहस्पतिवार को फूलदेई की धूम रही। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने पारंपरिक गीत गाते हुए राजभवन और मुख्यमंत्री आवास में फूल बिखेरे। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सभी बच्चों को उपहार देकर विदा किया।
बृहस्पतिवार को यूथ ऑइकन क्रिएटिव फाउंडेशन के तत्वावधान में करीब डेढ़ दर्जन बच्चे राजभवन पहुंचे। रंग-बिरंगे फूलों की छोटी-छोटी टोकरियां थामें बच्चों को देखकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें मातृत्व भाव से आशीष दिया। उन्होंने सभी बच्चों को फूलदेई की शुभकामनाएं दी और चावल, अनाज समेत अन्य उपहार भेंट किए। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने कहा कि प्रकृति से जुड़ाव और समाज के कल्याण की भावना लिए ऐसा कोई दूसरा पर्व नहीं है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दी। इसके बाद सभी बच्चे अमर उजाला कार्यालय पटेलनगर पहुंचे और फूल बिखेरकर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल आरके सुधांशु, शशिभूषण मैठाणी समेत अन्य शामिल रहे।