{"_id":"5c4a21c7bdec22738004e87f","slug":"131548362183-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतर प्रदेश पुलिस के 187 कांस्टेबल पासआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतर प्रदेश पुलिस के 187 कांस्टेबल पासआउट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पुलिस के 187 कांस्टेबल पासआउट
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। उत्तर प्रदेश पुलिस के 187 रंगरूट आरक्षी (कांस्टेबल) बृहस्पतिवार को छह माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर मुख्यधारा में शामिल हो गए। इनमें से 128 ने देहरादून और 57 ने हरिद्वार एटीसी में प्रशिक्षण लिया। पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित दीक्षांत परेड में मुख्य अतिथि आईजी गढ़वाल अजय रौतेला ने परेड की सलामी ली। इस मौके पर सर्वोत्तम रंगरूट आरक्षियों को सम्मानित भी किया गया।
दीक्षांत परेड के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून निवेदिता कुकरेती ने दून और हरिद्वार में चले छह माह के प्रशिक्षण की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक अजय रौतेला ने सभी रिक्रूट आरक्षियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पुलिस समाज का ही अंग होता है, मगर उस पर समाज की जिम्मेदारी होती है।
आशा है कि आज पुलिस की मुख्यधारा में जुड़ने के बाद सभी अपनी जिम्मेदारियों का सजगता और पारदर्शिता से निर्वहन करेंगे। यह प्रशिक्षण 24 जुलाई 2018 को शुरू हुआ था। इस अवधि में इन्हें आईपीसी, सीआरपीसी, पुलिस रेगुलेशन, अपराध शास्त्र, भारतीय संविधान, पीटी-परेड, शस्त्र प्रशिक्षण, योग, फील्ड क्राफ्ट, प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन, साइबर क्राइम, फायरिंग और यातायात संचालन आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
---------
ये किए सम्मानित
प्रशिक्षण में देहरादून में प्रथम परेड कमांडर रंगरूट आरक्षी उपेंद्र शर्मा, सर्वांग सर्वोत्तम रंगरूट आरक्षी सुमित तिवारी, तृतीय परेड कमांडर रंगरूट आरक्षी देवी सिंह और एटीसी हरिद्वार में द्वितीय परेड कमांडर रंगरूट आरक्षी विवेक कुमार और सर्वांग सर्वोत्तम रंगरूट आरक्षी सोनू सहगल को सम्मानित किया गया।