फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सूर्यधार झील का निर्माण पूरा होने से 19 गांवाें के ग्रामीणों को मिलेगा पीने का पानी

सूर्यधार झील का निर्माण पूरा होने से 19 गांवाें के ग्रामीणों को मिलेगा पीने का पानी

Fri, 18 Jan 2019 01:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
सूर्यधार झील का निर्माण पूरा होने से 19 गांवाें के ग्रामीणों को मिलेगा पीने का पानी
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने बृहस्पतिवार को सिंचाई विभाग के अभियंताआें के साथ थानो क्षेत्र में बन रही सूर्यधार झील का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। इस पर विभागीय अधिकारियों ने जुलाई तक निर्माण कार्य पूरा करने का आश्वासन दिया।

सूर्यधार झील राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है। इसका निर्माण कार्य पूरा होने से जहां 19 गांवों की पानी की किल्लत समाप्त होगी। वहीं सिंचाई के लिए भी पर्याप्त पानी मिलेगा। जिलाधिकारी के निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता डीके सिंह ने बताया कि झील का निर्माण इसी साल जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। इससे डोईवाला क्षेत्र के 19 गांवों के ग्रामीणों को पीने के पानी के साथ ही सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा। झील में 77 हजार लीटर पानी एकत्रित करने की क्षमता है। झील की ऊंचाई 10 मीटर निर्धारित की गई है। परियोजना पर 50.24 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। आईआईटी कानपुर के विशेषज्ञों ने परियोजना का डिजायन तैयार किया है। अधिशासी अभियंता डीके सिंह ने जिलाधिकारी को बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने पर पूरे साल झील में पानी उपलब्ध रहेगा। उसके बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियों को हिदायत दी कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। मौके पर सहायक अभियंता एचएस गुंसाई आदि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed