{"_id":"5c3ced14bdec2273a03246a1","slug":"131547496724-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों ने किया सोशल आडिट से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों ने किया सोशल आडिट से इनकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधानों ने किया सोशल आडिट से इनकार
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। जिले के रायपुर और डोईवाला विकास खंड में सोशल ऑडिट पर शासन स्तर से रोक लगाए जाने के बाद अब विकासनगर विकास खंड के ग्राम प्रधानों ने सोशल ऑडिट कराने से इनकार कर दिया है। ग्राम प्रधानों का कहना है कि त्योहार के चलते सोशल ऑडिट नहीं कराया जा सकता है। दूसरी ओर ग्राम पंचायतों का सोशल ऑडिट नहीं कराए जाने पर जिला विकास अधिकारी ने विकासनगर के खंड विकास अधिकारी को नोटिस जारी कर दिया है। ग्राम विकास विभाग के अफसरों ने पूरे प्रकरण से जिलाधिकारी को भी अवगत कराया है।
उल्लेखनीय है कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से राज्य के तमाम विकास खंडों में ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे विकास कार्यों का सोशल ऑडिट कराया जा रहा है। जिसमें बड़े पैमाने पर खामियां भी उजागर हो रही हैं और कई अफसरों, कर्मचारियों के खिलाफ शासन व विभागीय स्तर पर कार्रवाई भी हो चुकी है। इसी के तहत शासन की ओर से जिले के तीन विकास खंडों डोईवाला, विकासनगर व रायपुर में सोशल ऑडिट कराया जाना था। इसी बीच ने सरकार ने रायपुर व डोईवाला में सोशल ऑडिट स्थगित कर दिया, लेकिन विकासनगर में सोशल ऑडिट कराने पर कोई रोक नहीं लगाई। विभागीय अफसरों के मुताबिक सात जनवरी से सोशल ऑडिट होना था। जिसमें 10 ग्राम पंचायतों को चयनित कर ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों समेत अन्य योजनाओं का भौतिक सत्यापन किया जाना था लेकिन ग्राम प्रधानों ने सोशल ऑडिट कराने से इनकार कर दिया है।
उन्होंने ग्राम विकास विभाग के अफसरों को पत्र दे दिया। इस संबंध में जब जिला विकास अधिकारी प्रदीप कुमार पांडे से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधानों ने त्योहारों का हवाला देते हुए सोशल ऑडिट कराने से इनकार किया है। वहीं दूसरी ओर सोशल ऑडिट नहीं कराए जाने पर खंड विकास अधिकारी को नोटिस जारी किया गया है। प्रकरण से जिलाधिकारी को भी अवगत कराया गया है।