{"_id":"5c2106a1bdec2256fe7bd367","slug":"131545668257-uttarkashi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचाणगांव तक सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचाणगांव तक सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। एक दशक पहले स्वीकृत महज पांच किमी लंबी सड़क अभी तक नहीं बनने से गुस्साए पंचाणगांव के ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर जुलूस प्रदर्शन कर रोष जताया। उन्होंने शीघ्र सड़क निर्माण नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार को पंचाणगांव, डगरिया, बरमण गांव, भटवाड़ी आदि गांवों के ग्रामीण जिला मुख्यालय पर एकत्र हुए। नगर के मुख्य मार्गों से जुलूस प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपकर शीर्घ दिग्थोल-पंचाणगांव मोटर मार्ग का निर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि एक दशक पहले पांच किमी लंबे दिग्थोल-पंचाणगांव मोटर मार्ग को स्वीकृति मिली थी। सड़क का शुरूआती एक किमी हिस्सा तो जिला योजना से बन गया, लेकिन इससे आगे अभी तक एक इंच भी काम नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि एक माह के भीतर यदि सड़क का काम शुरू नहीं हुआ, तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शनकारियों में सुरेंद्र पंवार, केशर सिंह रावत, भरत सिंह राणा, सतपाल नेगी, पंचराम नेगी, खुशपाल चौहान, प्रीतम नेगी, कमला देवी, मुन्नी देवी, धना देवी, सुलोचना, छोटी देवी आदि शामिल रहे।
इधर, गंगोत्री विधायक गोपाल रावत ने कहा कि उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल में यह सड़क स्वीकृत कर जिला योजना से शुरूआती एक किमी सड़क और पुल तैयार कराया था। कांग्रेस शासन में सड़क पर सिर्फ अपने ठेकेदारों को पनपाने वाले कार्य किए गए। मानक के अनुसार नहीं कटी सड़क पर सुरक्षा दीवारों का निर्माण कराकर भुगतान किया गया, जबकि यह दीवारें भी ढह गई। उन्होंने बताया कि अब सड़क का सात करोड़ का इस्टीमेट शासन को भेजा गया है।