{"_id":"5c1ea18abdec22570a41fd36","slug":"131545511306-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम निशंक की बेटी श्रेयशी बनीं सेना में अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम निशंक की बेटी श्रेयशी बनीं सेना में अफसर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी श्रेयशी निशंक सेना में अफसर बन गई हैं। इस खास मौके पर शनिवार को लखनऊ में आयोजित पासिंग आउट परेड में खुद डॉ. निशंक मौजूद रहे।
दून के स्कॉलर्स होम सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं के बाद श्रेयशी निशंक ने हिमालयन मेडिकल कॉलेज जौलीग्रांट से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। श्रेयशी का पहले से ही सेना में जाकर देश सेवा करने का सपना था। इसलिए सेना की मेडिकल कोर ज्वाइन की। शनिवार को लखनऊ में हुई आर्मी मेडिकल सर्विसेज के एमओबीसी 224 कोर्स की पासिंग आउट परेड से पासआउट होकर श्रेयशी निशंक सेना में कर्नल बन गई हैं।
श्रेयशी की बड़ी बहन अरुषि निशंक का कहना है कि उत्तराखंड में पहले से ही युवाओं में सेना के प्रति उत्साह रहा है। यहां ‘हर घर फौजी’ की कहावत को उनकी छोटी बहन श्रेयशी ने भी चरितार्थ किया है। पूरे परिवार को श्रेयशी पर गर्व है।
विज्ञापन
बता दें, श्रेयशी के पिता डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और वह वर्तमान में हरिद्वार के सांसद हैं। पिता डॉ. निशंक ने कहा कि ‘आज मेरे लिए अत्यंत गौरवशाली दिन है, क्योंकि बेटी ने सेना की मेडिकल सर्विस पास कर ली है। उत्तराखंड वीर भूमि है। यहां हर परिवार से औसतन एक व्यक्ति सेना में जाकर देश की रक्षा करता है।’ उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश और देश की बेटियों को आह्वान करता हूं कि वे सेना में बतौर कॅरियर चुनकर उत्तराखंड और देश को गौरवान्वित करें। इससे पहले डॉ निशंक ने सेना चिकित्सा कोर के ऑफि सर्स ट्रेनिंग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और कॉलेज के कमांडेंट नरदीप नथानी से चर्चा की।