{"_id":"5c0442acbdec2241871ff4e3","slug":"131543783084-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथक की प्रस्तुति देकर नन्हे-मुन्नों ने बांधा समा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथक की प्रस्तुति देकर नन्हे-मुन्नों ने बांधा समा
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
नगर निगम प्रेक्षागृह में रविवार को पं. जद्दू महाराज संगीत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मांगल गीत से हुआ। इसके बाद लक्ष्मी मिश्रा के निर्देशन में जेएमएस अकादमी के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
नगर निगम प्रेक्षागृह में आयोजित पं. जद्दू महाराज संगीत समारोह का मुख्य आकर्षण बिहार के मशहूर शास्त्रीय गायक राजेंद्र कुमार का राग मारू विहाग रहा। इसके बाद राग तिलंग में ठुमरी और अंत में राग भैरवी की प्रस्तुति दी। तबले पर पं. अजय शंकर मिश्रा की प्रस्तुति और छात्रों की संगत सराहनीय रही। समारोह के दौरान नृत्य कुंज डांस म्यूजिक और आर्ट्स सोसायटी की शारदा ध्यानी के निर्देशन में नन्हे-मुन्नों ने कथक की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। कार्यक्रम में संस्था के संयोजक अजय शंकर मिश्रा, लक्ष्मी मिश्रा, श्याम कार्तिक मिश्रा, उदय शंकर मिश्रा, संजय कुमार, मीरा बजाज, जगजीत, रेनू कुंडू आदि मौजूद रहीं।