{"_id":"5c04419cbdec2241b439c821","slug":"131543782812-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईओ का घेराव, अभद्रता और धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईओ का घेराव, अभद्रता और धक्कामुक्की
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईओ का घेराव, अभद्रता और धक्कामुक्की
ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। नगर पालिका के शपथ ग्रहण समारोह में बाहरी व्यक्ति द्वारा संचालन करने और पालिका कर्मचारी यूनियन की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए पालिका के कर्मचारियों ने हंगामा कर दिया। गुस्साए कर्मचारियों ने पहली बोर्ड बैठक शुरू होने से पहले ही यूनियन के अध्यक्ष महावीर सिंह राणा के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी (ईओ) एमएल शाह का घेराव किया और उनके खिलाफ नारेबाजी। मामला इतना बढ़ा कि ईओ के साथ अभद्रता कर धक्कामुक्की तक की गई और उन्हें बोर्ड बैठक में जाने से रोक दिया। हंगामा बढ़ता देख अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कर्मचारियों को समझाकर शांत किया। उसके बाद बोर्ड की कार्यवाही शुरू हो सकी।
पालिका कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष महावीर सिंह राणा ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह का कार्य सरकारी कार्यक्रम होता है, जिसमें अधिशासी अधिकारी द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया जाना था लेकिन ईओ ने नियमों को ताक पर रखकर एक बाहरी व्यक्ति से मंच का संचालन कराया, उस व्यक्ति ने पालिका कर्मचारी यूनियन की उपेक्षा की। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष और सभासदों के सम्मान के लिए यूनियन के किसी भी पदाधिकारी व सदस्य को मंच पर नहीं बुलाया गया। राणा ने कहा कि कर्मचारियों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी को हटाने की मांग की।