फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हर किसी का दावा, जीत तो हमारी ही होगी

हर किसी का दावा, जीत तो हमारी ही होगी

Mon, 19 Nov 2018 02:11 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
हर किसी का दावा, जीत तो हमारी ही होगी
हर किसी का दावा, जीत तो हमारी ही होगी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
निगम चुनाव खत्म होने के बाद सभी प्रत्याशी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। भाजपा के प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा एकतरफा मुकाबले का दावा कर रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल ने कहना है कि मतदाताओं ने उन पर भरोसा जताया है। आप की प्रत्याशी रजनी रावत ने भी इस बार बड़े बदलाव की बात कही है।
एकतरफा जीतेगी भाजपा : गामा
मतदान प्रक्रिया खत्म होने के बाद भाजपा प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने दावा किया कि निश्चित तौर पर जनता ने लगातार तीसरी बार भाजपा पर भरोसा जताया है। भाजपा ने एक दशक में जो भी विकास कार्य कराए हैं, उसका पूरा असर मतदान केंद्रों पर देखने को मिला है। इस बार 100 में से 60 से 70 वार्डों में भाजपा जीत का परचम लहराएगा। मेयर पद पर तो मुकाबला एकतरफा है।
विज्ञापन

जनता ने कांग्रेस पर जताया भरोसा : दिनेश अग्रवाल
कांग्रेस मेयर प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल का कहना था कि जनता ने बदलाव चाहा है, इसलिए कांग्रेस का दामन थामा है। उन्होंने अपने राजनीतिक अनुभव को भी जनता की पसंद बताया। निश्चित तौर पर इस बार निगम में बड़ा बदलाव होगा और एक दशक के बाद कांग्रेस का परचम लहराएगा। इसके अलावा वार्डों में भी कांग्रेस की जीत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे स्थान के लिए भाजपा-कांग्रेस में टक्कर : रजनी रावत
मेयर पद पर आम आदमी की प्रत्याशी रजनी रावत ने कहा कि हमारी जीत पक्की है। उन्होंने कहा कि दूसरे स्थान के लिए भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर होगी। जनता भाजपा और कांग्रेस से आजिज आ गई थी। इस बार उन्होंने आम आदमी पार्टी को चुना है। वार्डों में भी उनके प्रत्याशियों की ही जीत तय है।

---
बुद्धिजीवी वर्ग बदलेगा निगम की राजनीति : जगमोहन मेंदीरत्ता
निर्दलीय प्रत्याशी जगमोहन मेंदीरत्ता इस बार बुद्धिजीवी वर्ग को साथ लेकर चुनाव मैदान में थे। उनका कहना है कि इस बार निश्चित तौर पर वह बदलाव लेकर आ रहे हैं। बुद्धिजीवी वर्ग ने उन पर भरोसा जताया है, जिसका नतीजा जरूर सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed