फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आतिशबाजी से 15 गुना प्रदूषित हुआ शहर

आतिशबाजी से 15 गुना प्रदूषित हुआ शहर

Fri, 09 Nov 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
आतिशबाजी से 15 गुना प्रदूषित हुआ शहर
अमर उजाला/ब्यूरो।
विज्ञापन

देहरादून। दिवाली की रात आतिशबाजी से शहर की हवा 15 गुना ज्यादा प्रदूषित हुई। बुधवार रात गति फाउंडेशन ने एक अत्याधुनिक मोबाइल मशीन से 10 इलाकों में प्रदूषण मापा गया। इनमें सबसे ज्यादा पटेलनगर प्रदूषित रहा। उसके बाद झंडा चौक, खुड़बुड़ा, गांधीग्राम और गोविंदगढ़ प्रदूषित रहे। इनमें पीएम (पार्टिकुलेट मैटर)-2.5 और पीएम (पार्टिकुलेट मैटर)-10 (हवा में 10 माइक्रोमीटर से भी कम मोटाई वाले कणों की मौजूदगी) के मानकों से 10 से 15 गुना ज्यादा प्रदूषण रहा।
गति फाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष अनूप नौटियाल ने बताया कि दिवाली पर शहर में पटाखों से ज्यादा वायु प्रदूषण हो रहा है। सबसे ज्यादा प्रदूषित न्यू पटेलनगर रहा। पहली बार शहर का प्रदूषण मापा जा रहा है। इसके लिए पांच से नौ नवंबर तक की तारीख तय की है। बकौल नौटियाल, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़े बताते हैं कि शहर में प्रदूषण की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन

फाउंडेशन के सह संस्थापक आशुतोष कंडवाल ने बताया कि उनकी टीम ने बल्लीवाला चौक, निरंजनपुर सब्जी मंडी, पटेलनगर, सहारनपुर चौक, झंडा चौक, खुड़बुड़ा मोहल्ला, गांधीग्राम, गोविंदगढ़ और घंटाघर में वायु प्रदूषण की स्थिति मापी गई है। इस दौरान घंटाघर जैसे खुले क्षेत्र की तुलना में घनी आबादी वाले पटेलनगर और गांधीग्राम आदि में प्रदूषण का स्तर ज्यादा दर्ज किया गया। दिवाली की रात साढ़े नौ बजे से 11 बजे तक अत्याधुनिक मशीन से शहर के पांच इलाकों में वायुमंडल में मौजूद पीएम-2.5 और पीएम-10 का स्तर मापा गया। नौ नवंबर तक प्रदूषण स्तर मापने के बाद रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभागों को सौंपी जाएगी। इससे पहले फरवरी में भी फाउंडेशन ने शहर के प्रमुख चौराहों और व्यावसायिक स्थलों पर प्रदूषण का स्तर मापा गया था, लेकिन इस बार अभियान के लिए रिहायशी इलाकों को चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है पीएम-2.5 और पीएम-10
हवा में पीएम-2.5 की मात्रा 60 और पीएम-10 की मात्रा 100 होने पर हवा को सांस लेने के लिए सुरक्षित माना जाता है। इससे अधिक मात्रा होने पर स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

स्थान पीएम-2.5 पीएम-10
पटेलनगर 85 113
झंडा चौक 77 98
खुड़बुड़ा 68 84
गांधीग्राम 190 232
गोविंदगढ़ 82 104
(आंकड़े पांच नवंबर के हैं)
--
स्थान पीएम-2.5 पीएम-10
पटेलनगर 181 231
झंडा चौक 141 170
खुड़बुड़ा 102 134
गांधीग्राम 76 92
गोविंदगढ़ 99 125
(आंकड़े छह नवंबर यानी छोटी दिवाली के हैं)
--
स्थान पीएम 2.5 पीएम 10
पटेल नगर 859 1330
गांधीग्राम 797 1235
गोविंदगढ़ 759 1066
झंडा चौक 759 1131
खुड़बुड़ा 695 913
बल्लीवाला चौक 550 724
निरंजनपुर मंडी 649 888
पटेलनगर से सहारनपुर चौक तक 714 1030
सहारनपुर चौक 756 1089
घंटाघर 342 431
(आंकड़े सात नवंबर यानी दिवाली की रात के हैं)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed