फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डेढ़ साल बाद भी नहीं बना पाए वेंडिंग जोन

डेढ़ साल बाद भी नहीं बना पाए वेंडिंग जोन

Sat, 18 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ साल बाद भी नहीं बना पाए वेंडिंग जोन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

फड़ एवं ठेलीवालों को सड़कों से हटाकर वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने की नगर निगम की योजना डेढ़ वर्ष बाद भी धरातल पर नहीं उतर पाई है। वेंडिंग जोन नहीं बनने के कारण आज भी शहर की सड़कों के किनारे हजारों फड़-ठेली वाले काबिज हैं। वर्ष 2016 में नगर निगम प्रशासन ने सर्वे कर करीब 3600 फड़-ठेली वालों को चिह्नित किया था। इनको शिफ्ट करने के लिए एक दर्जन से अधिक वेंडिंग जोन भी तय किए गए, लेकिन इसके बाद योजना ठंडे बस्ते में चली गई।
केंद्र सरकार की दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत नवंबर 2016 में नगर निगम ने सड़क किनारे फड़-ठेली लगाने वालों का सर्वे कराया था। यह कार्य कार्यदायी संस्था नासिवी को दिया गया। पहले चरण में 2758 फड़-ठेली वाले चिह्नित किए गए। फरवरी में दूसरे चरण का सर्वे होने के बाद शहरभर में यह संख्या करीब 3600 पहुंच गई। इनके लिए नगर निगम क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक वेंडिंग जोन चिह्नित किए गए। टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक के बाद इसकी सूची प्रशासन और सभी थानाध्यक्षों को भेजी जानी थी। इसके बाद मई 2017 में वेंडिंग जोन में फड़ एवं ठेलीवालों को शिफ्ट किया जाना था, लेकिन अधिकारियों की सुस्ती के चलते शिफ्टिंग की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पाई। जबकि चिह्नित वेंडरों को परिचय पत्र भी दिया जा चुका है।
विज्ञापन

--
अपर मुख्य सचिव जता चुके हैं नाराजगी
अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश ने बीते दिनों निगम के अधिकारियों को जल्द वेंडिंग जोन निर्धारित करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि सड़क पर फड़ और ठेलीवालों के चलते जाम लगता है। निगम के अधिकारी जल्द से जल्द उन्हें वेंडिंग जोन में शिफ्ट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
वेंडिंग जोन में मिलनी थी ये सुविधा
नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, वेंडिंग जोन में पानी, शेड और शौचालय की व्यवस्था की जानी है ताकि यहां फड़-ठेली वालों के साथ ही खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों को भी सहूलियत मिल सके।
--
यहां बनाए जाने थे वेंडिंग जोन
इंदिरा नगर - मलिक चौक
करनपुर - डीबीएस कॉलेज के पीछे
एफआरआई - मुख्य गेट के सामने
प्रेमनगर रोड - पंडितवाड़ी
वसंत विहार - पार्क नंबर चार
राजपुर - पैसिफिक अपार्टमेंट और धौरण के पास
राजपुर रोड - साईं मंदिर के पास
रेसकोर्स - बन्नू स्कूल चौराहा
लालपुल - पटेल नगर कारगी रोड
निरंजनपुर - श्रम न्यायालय के पास
परेड ग्राउंड - लैंसडौन चौक
सीमाद्वार - मानक चौक के पास
--
वेंडिंग जोन के संबंध में जल्द ही बैठक कर आगे का निर्णय लिया जाएगा। फड़ और ठेलियों को शीघ्र ही वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाएगा।
-विजय कुमार जोगदंडे, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed