फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पौधे लगाएंगे, रिस्पना को बचाएंगे

पौधे लगाएंगे, रिस्पना को बचाएंगे

Sun, 22 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
पौधे लगाएंगे, रिस्पना को बचाएंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

रिस्पना से ऋषिपर्णा महाअभियान के तहत आज करीब ढाई लाख पौधे रोपे जाएंगे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत खुद कैरवान गांव में पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ करेंगे। अभियान के तहत कैरवान गांव से मोथरोवाला तक सवा लाख गड्ढे खोदे गए हैं। जिसमें स्कूल, एनजीओ और तमाम एसोसिएशनों के हजारों लोग पौधरोपण करेंगे। इसके अलावा 416 स्कूलों के करीब डेढ़ लाख बच्चे भी पौधरोपण करेंगे।
शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट एवं महाअभियान के नोडल अधिकारी मनुज गोयल प्रशासनिक टीम के साथ कैरवान गांव पहुंचे और पौधरोपण के लिए खोदे गए गड्ढों का जायजा लिया। साथ ही व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं है। लोगों को उनकी देखरेख करने का भी संकल्प लेना चाहिए, तभी अभियान सफल होगा। उन्होंने बताया कि सवा लाख गड्ढों में पौधे लगाने के साथ ही अन्य स्थानों पर भी पौधे रोपे जाएंगे। कैरवान गांव से मोथरोवाला तक सुबह 8.30 बजे से 11.30 बजे तक पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

--
औषधीय वन क्षेत्र के रूप में विकसित होगा कैरवान
सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल ने बताया कि कैरवान गांव को औषधीय वन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां आंवला, बहेड़ा, रीठा आदि के भी पौधे लगाए जाएंगे, जिनकी देखरेख वन विभाग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अधिकारी भी रोपेंगे पौधे
पौधरोपरण अभियान में शासन-प्रशासन के अधिकारी भी पौधे रोपेंगे। पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन, नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे, एडीएम प्रशासन अरविंद पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट मनुज गोयल, एसडीएम सदर प्रत्यूष सिंह समेत पुलिस महकमे के अधिकारी भी पौधे लगाएंगे। इसके अलावा आईटीबीपी और आईएमए के साथ ही अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
--
बच्चे लगाएंगे अपने नाम के पौधे
रिस्पना से ऋषिपर्णा महाअभियान में स्कूली बच्चे अपने नाम का पौधा लगाएंगे। बीते छह दिनों के भीतर शहर के 416 स्कूलों के करीब डेढ़ लाख बच्चों को पौधे बांटे जा चुके हैं। अभियान के तहत रविवार को जिले के स्कूलों, सरकारी कार्यालयों, पार्कों और आवासी कॉलोनियों में खाली जमीन पर भी पौधे लगाए जाएंगे।

--
आज लगाए जाएंगे ढाई लाख पौधे
प्वाइंटर
राजपुर के कैरवान गांव में पौधे रोपकर सीएम करेंगे रिस्पना से ऋषिपर्णा महाअभियान का शुभारंभ
8.30 सुबह से 11.30 बजे तक कैरवान गांव से मोथरोवाला तक लगाए जाएंगे करीब 2.5 लाख पौधे
416 स्कूलों के करीब 1.5 लाख छात्र-छात्राएं अलग-अलग स्थानों पर लगाएंगे फल-फूल के पौधे
1.25 लाख गड्ढे खोदे गए हैं अभियान के तहत पौधरोपण के लिए कैरवान गांव से मोथरोवाला तक
स्कूल, एनजीओ, तमाम एसोसिएशन, टास्क फोर्स और विभागों के कर्मचारी-अधिकारी पौधे लगाएंगे
--
पौधे लगाकर सेल्फी लेंगे बच्चे
देहरादून। स्कूली बच्चे अलग-अलग स्थानों पर पौधे लगाकर उसके साथ सेल्फी लेंगे। इसके लिए राजधानी के 416 स्कूलों के बच्चों को पौधे के साथ शपथ-पत्र भी दिए गए हैं। जिसमें वह अपने नाम के साथ स्कूल का नाम, कक्षा और जिस स्थान पर पौधा लगाएंगे, उसका जिक्र करेंगे। इसके बाद उसे स्कूल में जमा किया जाएगा। स्कूल से यह जिला प्रशासन में आएगा। जिला प्रशासन से मुहर लगाकर सत्यापित करने के बाद शपथ-पत्र वापस बच्चों को दे दिया जाएगा। तीन महीने बाद जिन स्थानों पर पौधे लगाए जाएंगे, उनका निरीक्षण किया जाएगा। जिन स्थानों पर पौधे सूख गए होंगे या पनप नहीं पाएंगे, उनके स्थान पर नए पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed