फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सीईओ पर टिप्पणी के विरोध में भड़के सभासद

सीईओ पर टिप्पणी के विरोध में भड़के सभासद

Sat, 21 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
सीईओ पर टिप्पणी के विरोध में भड़के सभासद
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मसूरी। एक सभासद द्वारा छावनी के सीईओ जाकिर हुसैन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने और सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने पर शुक्रवार को मसूरी लंढौर कैंटोनमेंट बोर्ड की मासिक बैठक में जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान सभासद बादल प्रकाश और अन्य सभासदों के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। हालांकि मामला शांत होने पर लंढौर कैंटोनबोर्ड क्षेत्र में 6 दर्जन से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने, वैकल्पिक सड़क बनाने समेत कई कार्यों के प्रस्तावों पर सहमति प्रदान की गई।

मसूरी लंढौर कैंटोनमेंट बोर्ड की बैठक शुक्रवार को हंगामे के बीच शुरू हुई। बैठक शुरू होते ही सीईओ जाकिर हुसैन ने सभासद बादल प्रकाश पर मानहानि और बोर्ड को बदनाम करने की बात रखी। इसके अलावा छावनी बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल जेएस यादव ने भी सभासद बादल प्रकाश के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए विधिक राय लेकर कानूनी कार्रवाई की बात कही। वहीं सभासद बादल प्रकाश ने छावनी परिषद के उपाध्यक्ष और अन्य सभासदों पर उनके खिलाफ षडयंत्र का आरोप और सीईओ पर भेदभाव तथा क्षेत्र की जनता को परेशान करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। बादल प्रकाश ने सीईओ तथा कार्यवाहक कार्यालय अधीक्षक पर अनियमितताओं के बाबत सबूत होने का दावा किया और न्यायालय व जनता के सामने उजागर करने की चेतावनी दी। इसी बीच सभासद बादल प्रकाश द्वारा अन्य तीन सभासदों सुशील अग्रवाल, पुष्पा पडियार और रमेश कन्नौजिया की कैंटबोर्ड से सदस्यता समाप्त करने के संबंध में हाईकोर्ट जाने की बात कही गई। इसे लेकर भी बैठक में काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इस दौरान बैठक के बीच में सभासद बादल प्रकाश को दो बार बोर्ड रूम से बाहर भेजा गया। हालांकि बैठक में चार दुकान स्थित पार्क के सौंदर्यीकरण, डोर टू डोर कूड़ा उठान कार्य में लगी संस्था का कार्यकाल अगली व्यवस्था होने तक चालू रखने, कैंट क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाने और कैंट क्षेत्र के पूर्वी इलाके से जबरखेत तक वैकल्पिक मार्ग निर्माण की सहमति प्रदान की गई। वहीं सदस्यता के मामले में जेएस यादव ने उच्च न्यायालय का निर्णय आने तक कोई हस्तक्षेप नहीं करने का निर्णय लिया। बैठक में उपाध्यक्ष महेश चंद, सभासद रमेश कन्नौजिया, सुशील अग्रवाल, पुष्पा पडियार, कर्नल बीके शुक्ला, ब्रिगेडियर एकेसूद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed