{"_id":"5b5216864f1c1b3b5a8b6078","slug":"131532106374-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे, यात्रा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे, यात्रा बाधित
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे 18 घंटे बंद रहा। बृहस्पतिवार देर रात भारी बारिश से लामबगड़ में हाईवे का करीब तीस मीटर हिस्सा बहने से हाईवे शुक्रवार को दिन भर बंद रहा। इससे बदरीनाथ धाम की यात्रा भी बाधित रही। देर शाम करीब सात बजे एनएच के मजदूरों ने लामबगड़ में वैकिल्पक मार्ग तैयार कर यात्रा वाहनों की आवाजाही सुचारु कर दी। हाईवे खुलने पर पड़ावों पर रोके गए 1122 तीर्थयात्री करीब आठ बजे बदरीनाथ धाम पहुंच गए। इससे पहले प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से कुल 1594 यात्रियों को सुरक्षित पड़ावों पर रोक दिया गया था। बदरीनाथ दर्शन को जा रहे 744 तीर्थयात्रियों को पांडुकेश्वर व गोविंदघाट और यात्रा से लौट रहे 850 यात्रियों को बदरीनाथ, हनुमान चट्टी और लामबगड़ बाजार में रोका गया था। हाईवे खुलने पर सभी यात्री अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
बृहस्पतिवार रात को लामबगड़ क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश से करीब दो बजे लामबगड़ में हाईवे का तीस मीटर हिस्सा बह गया था। दस मीटर हिस्से में बोल्डर और मलबा भर गया। शुक्रवार को सुबह पांच बजे बदरीनाथ धाम के लिए यात्रा वाहनों की आवाजाही शुरू हुई तो लामबगड़ में आकर वाहनों के पहिए थम गए। गोविंदघाट थाना पुलिस ने इसकी सूचना एनएचआईडीसीएल (नेशनल हाईवे एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड) के अधिकारियों को दी। इसके बाद लामबगड़ भूस्खलन क्षेत्र का सुधारीकरण कार्य कर रही मेकाफेरी कंपनी की मशीनों ने सुबह सात बजे से हाईवे को खोलने का काम शुरू किया। मजदूरों ने मलबा डालकर और हिल साइड कटिंग कर वैकल्पिक मार्ग तैयार कर देर शाम सात बजे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी।