{"_id":"5b3bdeab4f1c1b86468b4751","slug":"131530650283-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन निगम की बसों में यात्रा कर रहे कर्मचारी, यात्रियों के लिए सीटें नही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन निगम की बसों में यात्रा कर रहे कर्मचारी, यात्रियों के लिए सीटें नही
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तराखंड परिवहन निगम की वातानुकूलित बसों में जहां एक तरफ यात्रियों के मारामारी है। वहीं परिवहन निगम के कर्मचारी ड्यूटी आने-जाने के लिए वातानुकूलित बसों का ही उपयोग कर रहे हैं। इस प्रकरण के संज्ञान में आने के बाद महाप्रबंधक ने सभी सहायक महाप्रबंधकों इस अव्यवस्था पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं।
उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से 37 वोल्वो के अलावा अनुबंधित वातानुकूलित बसें भी संचालित की जाती हैं। महाप्रबंधक दीपक जैन के संज्ञान में यह लाया गया है कि परिवहन निगम के कई कर्मचारी ड्यूटी आने-जाने या अन्य कार्यों के लिए वातानुकूलित बसों का ही अत्यधिक दुरुपयोग कर रहे हैं। ऐसा करने से जहां वातानुकूलित बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को सीटें नहीं मिल पा रही हैं। वहीं निगम को वित्तीय नुकसान भी हो रहा है। इस संबंध में महाप्रबंधक दीपक जैन ने वातानुकूलित बसों में यात्रियों की सीटें सुनिश्चित कराने के बाबत सभी सहायक महाप्रबंधकों को पत्र लिखा है।