फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   वेतन बढ़ोतरी प्रस्ताव के खिलाफ गरजे बैंक कर्मचारी

वेतन बढ़ोतरी प्रस्ताव के खिलाफ गरजे बैंक कर्मचारी

Fri, 25 May 2018 02:20 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
वेतन बढ़ोतरी प्रस्ताव के खिलाफ गरजे बैंक कर्मचारी
वेतन बढ़ोतरी प्रस्ताव के खिलाफ गरजे बैंक कर्मचारी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
महज दो प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी के प्रस्ताव के विरोध में बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। सभी बैंकों के कर्मचारी 30 और 31 मई को हड़ताल पर रहेंगे। इसमें उत्तराखंड के भी कर्मचारी शामिल हैं। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि इतनी कम वेतन वृद्धि के बावजूद सभी जोखिम बैंक कर्मचारियों के लिए हैं। सरकार की यह नीति चलने नहीं दी जाएगी।
बृहस्पतिवार को भारतीय स्टेट बैंक की राजपुर रोड स्थित शाखा के बाहर बैंक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के संयोजक जगमोहन मेंदीरत्ता का कहना है कि देशभर के दस लाख से ज्यादा कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर जा रहे हैं। बैंक कर्मियों का हर पांच वर्ष बाद वेतन बढ़ोतरी में यूनियन व बैंक प्रबंधकों के संगठनों आईबीए के बीच समझौता होता आया है। पिछला वेतन समझौता 31 अक्तूबर 2017 को समाप्त हो गया। एक नवंबर 2017 से नया समझौता लागू होना था।
विज्ञापन

वित्त मंत्रालय ने आईबीए को कई बार पत्र खिलकर इसे समय से लागू करने के निर्देश दिए लेकिन 15 दौर की वार्ता के बाद भी आईबीए ने वेतन बढ़ोतरी का प्रस्ताव नहीं दिया। इसके विरोध में एक मार्च को हड़ताल की गई लेकिन वित्त मंत्री के हस्तक्षेप व आश्वासन के बाद हड़ताल वापस ले ली थी। पांच मई को आखिरी दौर की वार्ता के बाद मात्र दो प्रतिशत वेतन बढ़ोतरी का प्रस्ताव बैंक कर्मियों के साथ मजाक है। इसके खिलाफ 30 व 31 को सभी बैंकों में हड़ताल रहेगी। इसमें उत्तराखंड की भी 1600 बैंक शाखाएं दो दिन तक बंद रहेंगी। प्रदर्शन करने वालों में हरिओम रेखी, एसके जुयाल, समदर्शी बड़थ्वाल, काम राव, आरपी शर्मा, राजन सुंद्रियाल, मुरारीलाल नौटियाल, सीके जोशी, विनय कुमार शर्मा, पीयूष पयाल, प्रवीन जौली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed