फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   उज्जावाला

उज्जावाला

Wed, 18 Apr 2018 11:59 PM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
उज्जावाला
रुड़की। अब केंद्र सरकार की ओर से उज्ज्वला योजना के बाद उज्ज्वला प्लस योजना लांच की गई है। इसके तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति और पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को कनेक्शन सहित मुफ्त गैस सिलेंडर दिए जाएंगे। इसके लिए महिलाओं को शहर की गैस एजेंसियों पर कंप्यूटराइज्ड जाति प्रमाण पत्र के साथ आवेदन करना होगा। 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस पर ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में आवेदनकर्ताओं को कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन

दीपाली गैस एजेंसी के मालिक एवं समाजसेवी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से उज्ज्वला के बाद उज्जवला प्लस योजना लागू की है। इसके लिए एससी एसटी एवं ओबीसी की महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। केंद्र सरकार कनेक्शन में लगने वाली 1600 रुपये की सिक्योरिटी खुद वहन करेगी। महिलाओं को कनेक्शन के साथ खाली गैस सिलेंडर मिलेगा। यदि गैस रिफिल कराने के साथ कनेक्शन लेना है तो इसके लिए 667 रुपये देने होंगे। योजना के तहत आवेदन करने वाले को कंप्यूटराइज्ड जाति प्रमाण पत्र लेकर एजेंसी पहुंचना होगा। इसके बाद 20 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में आवेदनकर्ताओं को मुफ्त कनेक्शन जारी किए जाएंगे। गौरतलब है कि इससे पहले उज्जवला योजना के तहत बीपीएल कार्ड धारकों को यह सुविधा मिली थी।
विज्ञापन


परिवार के किसी भी सदस्य के पास हो सर्टिफिकेट
योजना का लाभ लेने के लिए केवल आवेदनकर्ता का ही सर्टिफिकेट जमा कराने की जरूरत नहीं है। परिवार में किसी भी सदस्य का कंप्यूटराइज्ड जाति प्रमाण पत्र हो तो उसे भी जमा कराया जा सकता है। क्योंकि कनेक्शन से पूर्व केवल यह पुष्टि करनी है कि आवेदनकर्ता एससी-एसटी या ओबीसी जाति से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 अप्रैल को महाअभियान, 15 लाख को कनेक्शन
रुड़की। देशभर में 20 अप्रैल को ग्राम समाज अभियान के तहत उज्ज्वला दिवस पर 1500 स्थानों पर प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायत का आयोजन होगा। जिसमें 15 लाख महिलाओं को कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। इसका मुख्य उद्देश्य गैस कनेक्शन के जरिये महिलाओं को सुरक्षा एवं कुशलता, स्वास्थ्य, पर्यावरण, आर्थिक विकास एवं सशक्तीकरण प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed