{"_id":"5ab6bbce4f1c1b68248b719b","slug":"131521925070-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार की वृद्धावस्था पेंशन पर सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार की वृद्धावस्था पेंशन पर सवाल
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
समाज कल्याण विभाग से वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले तीन हजार लोगों की विश्वसनीयता सवालों के घेरे में है। केंद्र के पोर्टल में इनके कागजातों में गड़बड़ी सामने आने पर इन पेंशन धारकों ने छह माह का समय बीत जाने के बाद भी इन्होंने कागजात दुरुस्त नहीं कराए हैं। हालांकि विभाग ऐसी पेंशनों पर पहले ही रोक लगा चुका है। विभाग की ओर से अब दोबारा से इन्हें नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से जनपद में 50 हजार 376 लोगों को वृद्धावस्था पेंशन दी जाती है। छह माह पहले जब आधार से पेंशन लिंक कराने के बाद केंद्र सरकार के पोर्टल पर डाटा अपलोड किया गया, तो 10200 पेंशन धारकों के आधार और पेंशन में नाम अलग-अलग पाया गया। गड़बड़ी की आशंका के चलते इनकी पेंशन रोक दी गई और इन्हें नोटिस भेज गलती ठीक कराने को कहा गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि छह माह में सात हजार लोगों ने अपने आधार कार्ड में नाम दुरुस्त करा कार्यालय में जमा करा दिए हैं, जिनकी पेंशन बहाल कर दी गई है। लेकिन तीन हजार लोगों ने अभी तक कागजात दुरुस्त नहीं कराए हैं, ऐसे लोगों को दोबारा नोटिस भेजे जा रहे है।