फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मातृ शक्ति सम्मान के रूप में मनाया नव संवत्सर

मातृ शक्ति सम्मान के रूप में मनाया नव संवत्सर

Sun, 18 Mar 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
मातृ शक्ति सम्मान के रूप में मनाया नव संवत्सर
मातृ शक्ति सम्मान के रूप में मनाया नव संवत्सर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
यमुना कॉलोनी स्थित मनोरंजन क्लब में संस्कार भारती की ओर से शनिवार को नव संवत्सर भव्य सांस्कृतिक एवं मातृ शक्ति सम्मान के रूप में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद राज्य लक्ष्मी शाह, कैंट विधायक हरबंस कपूर, माया इंस्टीट्यूट के चेयरमैन एमएल जुयाल ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। नयन कांति मजूमदारा की राजस्थानी लोकनृत्य की शानदार प्रस्तुति ने लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।

इस दौरान सांसद शाह ने कहा कि संस्कार भारती का भरतीय संस्कृति के संरक्षण में विशिष्ट योगदान है। माया इंस्टीट्यूट के चेयरमैन एमएल जुयाल ने भारतीय ललित कलाओं को विविधता में एकता एवं सद्भावना के लिए शरीर में रक्त धमनियों की तरह बताया। इस अवसर पर संस्कार भारती के प्रांतीय अध्यक्ष सतीश कुमार मायूर, उपाध्यक्ष सविता कपूर, जिला संगठन मंत्री रोशनलाल, जिला संयोजक राजेश थापा, महानगर अध्यक्ष अशोक शर्मा, सचिव अरुणा चावला, मनाली शर्मा, कुमकुम अस्थाना सविता वर्मा, अनुराधा पिपलानी सावित्री काला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed