फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   होली पर सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक-चौबंद

होली पर सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक-चौबंद

Wed, 28 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
होली पर सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक-चौबंद
होली पर सुरक्षा व्यवस्था होगी चाक-चौबंद
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
होली के मद्देनजर दून और मसूरी की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने की तैयारी शुरू हो गईं हैं। एसएसपी ने शहर को पांच जोन में बांटकर क्षेत्राधिकारियों (सीओ) को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। स्थानीय पुलिस के साथ ही पीएसी की एक कंपनी के जवान तैनात रहेंगे।
कार्यालय में मंगलवार को हुई बैठक में एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने जनपद के सभी संवेदनशील चेकिंग प्वाइंटों पर एल्कोमीटर, स्पीड रडार गन से चेकिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि होली पर शहर को पांच जोन, 11 सेक्टर और 30 सब सेक्टरों में बांटा गया है। प्रत्येक जोन के प्रभारी सीओ होंगे। जोन प्रथम के प्रभारी सीओ सिटी होंगे। इसमें शहर कोतवाली, कैंट और प्रेमनगर का क्षेत्र शामिल रहेगा। जोन दो के प्रभारी अधिकारी सीओ डालनवाला के क्षेत्र में थाना डालनवाला और रायपुर, जोन तीन के प्रभारी सीओ सदर के पास कोतवाली पटेल नगर और थाना बसंत विहार, जोन चार का प्रभार सीओ मसूरी पर होगा। उनके क्षेत्र में थाना राजपुर और मसूरी क्षेत्र होंगे। जोन पांच के प्रभारी सीओ नेहरू कॉलोनी होंगे। इनका क्षेत्र थाना नेहरू कालोनी और थाना क्लेमेंटटाउन होगा।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त 11 सेक्टरों के प्रभारी संबंधित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष रहेंगे। प्रत्येक सेक्टर में सेक्टर प्रभारी, दो मोबाइल वाहन पार्टियां होंगी। जिनमें एक एसआई, एक हेड कांस्टेबल, दो कांस्टेबल, दो महिला आरक्षी रहेंगी। सब सेक्टर के प्रभारी संबंधित चौकी प्रभारी रहेंगे। इसके अतिरिक्त होलिका दहन वाले स्थानों पर संबंधित प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्ष, एसआई या हेड कांस्टेबल के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अतिरिक्त जनपद में अलग-अलग स्थानों पर 29 बैरियर बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं। बैठक में सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed