{"_id":"5a946d6a4f1c1b805a8bc0cf","slug":"131519676778-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर छूट सीमा बढ़ाकर पांच लाख हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर छूट सीमा बढ़ाकर पांच लाख हो
Updated Tue, 27 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर/ब्यूरो उजाला, देहरादून
भारतीय मजदूर संघ ने आयकर छूट की सीमा बढ़ाकर पांच लाख करने की मांग की है। सोमवार को संघ के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित छह सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। मांगें जल्द पूरी नहीं होने उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी।
संगठन के अध्यक्ष सीएम बिजल्वाण के नेतृत्व में कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और डीएम एसए मुरुगेशन को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। बिजल्वाण ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में 20 फरवरी को देशव्यापी काला दिवस मनाया गया था। तब सरकार ने मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक मांगें पूरी नहीं हुईं। रामचंद्र खंडूड़ी, पंकज शर्मा, संजीव विश्नोई, गोविंद सिंह बिष्ट, सुधा शर्मा, राखी गुप्ता, आरती, रजनी, गंगा गुप्ता, सविता, हेमंत कुमार, भगवती, अर्चना मौजूद थीं।
-
संगठन की छह सूत्री मांगें
1. आयकर छूट सीमा बढ़ाकर पांच लाख औक आयकर-अधिकर खत्म हो
2. आंगनबाड़ी, आशा, मिड-डे मील, भोजन माता स्कीम वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी घोषित कर न्यूनतम वेतन 18 हजार हो
3. रेलवे, रक्षा, बैंक, बीमा आदि सार्वजनिक उद्योगों में विनिवेश और एफडीआई पर रोक लगे
4. फिक्स टर्म इंप्लाइमेंट योजना पर रोक लगाई जाए
5. प्रिंटिंग प्रेस बंदी आदेश पर रोक लगे
6. ठेका/संविदा कर्मियों को समान कार्य के लिए समान वेतन और सामाजिक सुरक्षा के साथ नियमितीकरण हो