{"_id":"5a7dfe674f1c1b514a8b8600","slug":"131518206567-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेट बंद कर धरने पर बैठे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेट बंद कर धरने पर बैठे शिक्षक
Updated Sat, 10 Feb 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
बीएस नेगी महिला पॉलीटेक्निक में प्राचार्य के खिलाफ गेट बंद कर शिक्षक धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि प्राचार्य उनका उत्पीड़न कर रही है और उनकी बात भी नहीं सुन रही है। शिक्षक व कर्मचारी सात दिनों से आंदोलन कर रहे हैं लेकिन कोई भी उनकी बात सुनने नहीं आया।
शुक्रवार को महिला पॉलीटेक्निक संस्थान में शिक्षकों व कर्मचारियों ने आंदोलन तेज कर दिया। उनका कहना है कि प्राचार्य उनका बढ़ा हुआ वेतन देने से मना कर रही हैं। महंगाई भत्ते के भुगतान पर भी रोक लगा दी है। कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि प्राचार्य ओएनजीसी की रेगुलर कर्मचारी हैं। यहां का कार्यभार नहीं संभाल पा रही हैं। शिक्षकों ने अपनी फाइलों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप भी लगाया। मामले में प्राचार्य हेमेश्वरी शर्मा को उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया गया। उन्होंने फोन नहीं उठाया। उन्हें एसएमएस भी भेजा गया लेकिन उन्होंनेे कोई जवाब नहीं दिया। जब उनका पक्ष आएगा तो वह भी प्रकाशित किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र कुमार, विरेंद्र सिंह, ज्योति नेगी, शिखा, संध्या लिम्बु, कु लदीप, सीमाजीत,दीक्षा, मंजू, विल्सन राबर्ट, सुनील कुमार, नुपुर, गीता, पार्वती आदि मौजूद रहे।