फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पांडेय की मौत पर सरकार कर रही घिनौनी राजनीति : प्रीतम सिंह

पांडेय की मौत पर सरकार कर रही घिनौनी राजनीति : प्रीतम सिंह

Fri, 12 Jan 2018 02:05 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
पांडेय की मौत पर सरकार कर रही घिनौनी राजनीति : प्रीतम सिंह
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के जनता दरबार में जहर खाकर पहुंचे हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय की मौत पर कांग्रेस ने राज्य सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। इस मामले में कांग्रेसी शुक्रवार को राज्यपाल डा. कृष्णकांत पाल से मुलाकात भी करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार के कैंडल मार्च निकाल कर ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय को श्रद्धांजलि दी।

हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टर प्रकाश पांडेय की मौत के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ता बृहस्पतिवार शाम कांग्रेस मुख्यालय में एकत्रित हुए। इसके कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क से कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि ट्रांसपोर्टर पांडेय की मौत पर संवेदना व्यक्त करने और परिवार को सहारा देने के बजाय सरकार पर घिनौनी राजनीति कर रही है। प्रीतम सिंह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और अन्य नेताओं की संवेदनहीन बयानबाजी की निंदा की। वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राज्य सरकार की संवेदनहीनता के कारण ही पांडेय को जान गंवानी पड़ी। जीएसटी व नोटबंदी के दुष्परिणामों को स्वीकार करने के बजाय भाजपाई पांडेय की मौत पर कुतर्क कर दिवंगत को ही दोषी करार देने का प्रयास कर रहे हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि मामले की जांच के नाम पर राजनीति करने से पहले भाजपा को पीड़ित परिवार की मदद करने के बारे में सोचना चाहिए। वहीं महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान ने सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन जारी रखने का एलान किया। कैंडिल मार्च में जोत सिंह बिष्ट, महेश जोशी, दीप बोरा, गरिमा दसौनी, अनसूया प्रसाद मैखुरी, राजकुमार, लालचंद शर्मा, अशोक वर्मा, राजेश चमोली, श्याम सिंह चौहान, अमरजीत सिंह, पूनम कंडारी, पुष्पा पंवार, चंद्रकला नेगी, कमलेश रमन, रूबी देवी, अनुराधा तिवारी समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed