{"_id":"5a5281cc4f1c1b47198b5800","slug":"131515356620-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृति के लिए 31 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृति के लिए 31 तक करें आवेदन
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
समाज कल्याण विभाग ने दशमोत्तर कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्रों के लिए छात्रवृत्ति के आवेदन की अंतिम तिथि 10 जनवरी से बढ़ाकर 31 जनवरी कर दी है। वहीं, अब छात्र राज्य नहीं, बल्कि केंद्र की वेबसाइट के जरिये छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करेंगे।
समाज कल्याण विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति, विकलांग एवं अन्य पिछड़ी जाति छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन को केंद्र की वेबसाइट से जोड़ दिया गया है। शैक्षणिक वर्ष 2017-18 से केंद्र सरकार के छात्रवृत्ति पोर्टल द्धह्लह्लश्चह्यत्न/ह्यष्द्धशद्यड्डह्म्ह्यद्धद्बश्चह्य.द्दश1.द्बठ्ठ के माध्यम से छात्र छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं, शिक्षण संस्थान की ओर से किए गए ऑनलाइन आवेदन की जांच के बाद उसे जिला समाज कल्याण अधिकारी को देने की अंतिम तिथि 15 फरवरी तय की गई है। सहायक जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि 11 जनवरी को कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रधानाचार्यों और खंड शिक्षाधिकारियों को छात्रवृत्ति के आवेदन से संबंधित जानकारी दी जाएगी।