{"_id":"5a468ccc4f1c1bc5758bbe2f","slug":"131514573004-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ा सम्मान
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान से पहले ही नगर निगम की ओर से स्थानीय स्तर पर बेहतर परिणाम देने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके तहत निगम ने दस-दस राजकीय, निजी स्कूलों और पांच डिग्री कॉलेजों की स्वच्छता रैंकिंग शुरू की। इसके बाद प्रथम तीन स्कूलों का चयन किया। इसके बाद शुक्रवार को इन कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को स्वच्छता का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
शुक्रवार को नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य नगर आयुक्त अशोक पांडे ने प्रथम तीन स्थान पाने वाले स्कूल-कालेजों के प्रधानाचार्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सरकारी स्कूलों में केवी-1 को प्रथम स्थान, गांधी बाल निकेतन को द्वितीय स्थान और राजकीय इंटर कालेज को तीसरा स्थान हासिल करने के लिए सम्मानित किया। निजी स्कूलों में सेंट ऐंस प्रथम, सेंट जोंस द्वितीय और चंद्रशेखर पब्लिक स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। डिग्री कॉलेजों में एसडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज को प्रथम, मैथोडिस्ट डिग्री कालेज को द्वितीय स्थान हासिल करने के लिए सम्मानित किया। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट ने बताया कि स्कूल-कॉलेजों में स्वच्छता रैंकिंग अभियान के लिए मुख्यत: टॉयलेट की सुविधा, डस्टबीन, साफ सफाई, स्वच्छता एप, स्वच्छता समिति आदि को आधार बनाया था। शनिवार को निगम पेट्रोल पंपों की स्वच्छता रैंकिंग तैयार कर इन्हें सम्मानित करेगा।