{"_id":"5a36d42e4f1c1b96368b52ac","slug":"131513542702-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजत जयंती पर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजत जयंती पर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का संदेश
Updated Mon, 18 Dec 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रजत जयंती पर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का संदेश
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
उत्तरांचल प्रदेश अग्रवाल महासभा के महिला प्रकोष्ठ की रजत जयंती रविवार को धूमधाम से मनाई गई। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की संयोजक एवं मध्यप्रदेश की प्रमुख महिला उद्यमी पुष्पा मित्तल और राजस्थान की संयोजिका शालिनी राजवंशी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि अग्रवाल महासभा सामाजिक दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रही है। उन्होंने इस सिलसिले को हमेशा जारी रखने और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान किया। जयंती समारोह में कलाकार बिंदु और रुचि ने नाटक का मंचन कर ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संदेश दिया, जिसकी खूब सराहना हुई।
बल्लीवाला चौक स्थित नाथ पैलेस में आयोजित समारोह का उद्घाटन पुष्पा मित्तल, शालिनी राजवंशी और देहरादून महासभा अध्यक्ष राम गोपाल एवं महामंत्री दीपक सिंघल ने महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पुष्पा मित्तल ने कहा कि महासभा ने सामाजिक कार्यों से अलग पहचान बनाई है। देशभर में गरीब और मेधावी बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने से लेकर गरीबों का इलाज कराती है। उन्होंने कहा कि आईएएस का प्री टेस्ट पास करने वाले गरीब होनहारों को एक-एक लाख रुपये आर्थिक मदद तक देती है। रोजगार की दिशा में महासभा से जुड़े सदस्यों की पूरी भागीदारी है।
देहरादून इकाई अध्यक्ष राम गोयल ने कहा कि संस्था देहरादून में गरीब कन्याओं की शादी कराने, गरीब बच्चों की स्कूलों की फीस देती है। उनके लिए स्टेशनरी और ड्रेस की व्यवस्था करता है। महाराजा अग्रसेन अस्पताल में गरीबों का मुफ्त इलाज के साथ दवाएं मुहैया कराई जाती हैं। आईएएस की प्री परीक्षा पास करने वाले छह लोगों को एक-एक लाख की आर्थिक मदद की गई है। इनमें चार आईएएस बन चुके हैं। हर समाज के मेधावी बच्चों को स्कालरशिप देती है। दीपा गोयल और नीता गर्ग ने संचालन किया। समारोह में एके गोयल, डॉ.प्रदीप भारती, प्रो.पारुल गोयल, डॉ.सुरेश गोयल, प्रभा गुप्ता, नीता गर्ग, रेखा गुप्ता, दीपा गोयल, सरोज गोयल, मधु गुप्ता, कुसुम गुप्ता, रेनू गोयल, वंदना अग्रवाल, रीना गोयल, ममता गर्ग, सुमन गर्ग, ममता अग्रवाल, ऊषा बंसल, ऊषा प्रकाश, विमला गर्ग, प्रीति गुप्ता, रेखा गोयल को सम्मानित किया गया। इस दौरान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सोहन लाल गुप्ता, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा अग्रवाल, रीना गोयल, प्रभा गुप्ता, नितिन जैन, डीसी बंसल, आदेश मंगल, धीरज अग्रवाल और सज्जन गर्ग समेत कई लोग मौजूदे रहे
विज्ञापन
बुजुर्गों को देती है भोजन
अग्रवाल महासभा देहरादून में कई बुजुर्गों को उनके घर तक खाने का टिफिन पहुंचाती है। अध्यक्ष राम गोपाल के मुताबिक अधिकांश बुजुर्गों के परिवार हैं। परिवार में बुजुर्गों की उपेक्षा होती है। कई बुजुर्गों को टिफिन पहुंचाने का यह फायदा हुआ कि आस पड़ोस के लोगों के बीच बुजुर्गों के बेटों और परिवार को सामाजिक अपमान झेलना पड़ा है, इसके बाद परिवार खुद ही बुजुर्गों का ख्याल रखने लगे हैं।
जयंती पर बांटे रजाई गद्दे
जयंती समारोह में अग्रवाल महासभा की ओर से कई जरूरतमंद लोगों को रजाई और गद्दे वितरण किए गए। महासभा कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था की ओर से ठंड में ठिठुरने वालों को गर्म पकड़े भी बांटे जाएंगे।
13 टीमों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम
समारोह में महासभा सदस्यों के परिवारों से जुड़े कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। विभा गुप्ता की ओर से देशभक्ति गीत और विमलेश ने ‘चाय की महिमा’ पर कविता सुनाई। अनन्या गोयल ने शिवजी का नृत्य और महिमा राजवंशी ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। किरण जिंदल और उनकी टीम ने सामाजिक बुराइयों और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए नाटक पेश किया।