{"_id":"595d12e54f1c1be45a8b46dd","slug":"131499271909-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनकटिया में पांच घंटे तक बंद रहा गौरीकुंड हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनकटिया में पांच घंटे तक बंद रहा गौरीकुंड हाईवे
Updated Wed, 05 Jul 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। गौरीकुंड हाईवे पर मुनकटिया में पहाड़ी से आए मलबे के चलते हाईवे करीब पांच घंटे तक बाधित रहा। कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे को आवाजाही के लिए खोला गया। वहीं, केदारनाथ धाम पहुंचे 334 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए।
बुधवार को मुनकटिया में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने से गौरीकुंड हाईवे बाधित हो गया। इसके चलते यात्रियों को केदारनाथ के लिए समय पर नहीं छोड़ा गया। कड़ी मशक्कत के बाद करीब पांच घंटे बाद मोटरमार्ग को आवाजाही के लिए खोला गया। मार्ग खुलने के बाद ही सोनप्रयाग से श्रद्धालुओं को छोड़ा गया। वहीं, बुधवार को 334 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। अब तक कुल 371355 श्रद्धालु केदार बाबा के दर्शन कर चुके है। वहीं, जिला मुख्यालय समेत आसपास के इलाकों व केदारनाथ में सुबह से ही घने बादल छाए रहे। ब्यूरो