{"_id":"595bc71b4f1c1bcc3a8b45c1","slug":"131499186971-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा निगम के ईई का वेतन काटने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा निगम के ईई का वेतन काटने के निर्देश
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
घनसाली/नरेंद्रनगर। बाल गंगा तहसील में आयोजित तहसील दिवस में 63 शिकायतें दर्ज की गई, जिसमें से 28 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम ने ऊर्जा निगम के ईई के अनुपस्थित रहने पर एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। नरेंद्रनगर तहसील दिवस में 12 शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें तीन का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
डीएम सोनिका की अध्यक्षता में बाल गंगा तहसील में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। दिनेश लाल ने छतियारा-खवाडा मोटर मार्ग पर 36 करोड़ खर्च होने के बाद भी मार्ग की स्थिति में सुधार न होने का मामला उठाया। लक्ष्मण सिंह, बुद्धा देवी, पूरब सिंह, सुंदर सिंह कठैत ने केमर घाटी में दो सालों से सिंचाई नहरें क्षतिग्रस्त होने का मामला उठाया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख विजय गुनसोला, एसडीएम चतर सिंह चौहान, तहसीलदार मोहन लाल आर्य, सीईओ डीसी गौड़ आदि उपस्थित रहे।
इधर, नरेंद्रनगर में एसडीएम लक्ष्मीराज चौहान की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में लोनिवि से जुड़ी शिकायतें सबसे अधिक दर्ज कराई गई। पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि निर्माणाधीन डौंर-तलाई मोटर मार्ग के मलबे से कुम्हारखेड़ा स्थित वाल्मीकि बस्ती खतरे की जद में हैं, उन्होंने समस्या का समाधान करने की मांग की। वाचस्पति रयाल ने बताया कि समाज कल्याण विभाग से पात्रों को पेंशन नहीं मिल रही है। बनाली के प्रधान विक्रम सिंह नेगी ने बताया कि दुआधार-बनाली-पिपल्डी सड़क के मलबे से पिल्डी गांव के खेत, मंदिर और महिला केंद्र को खतरा है। एसडीएम ने समस्याओं का जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।