फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गुस्साएं प्रधानों ने दिया इस्तीफा

गुस्साएं प्रधानों ने दिया इस्तीफा

Mon, 03 Jul 2017 10:19 PM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
गुस्साएं प्रधानों ने दिया इस्तीफा
नई टिहरी (ब्यूरो)। राज्य वित्त में कटौती, पंचायत राज अधिनियम को लागू करने, मानदेय पांच हजार करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सामूहिक रूप से इस्तीफा दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानों की उपेक्षा कर उनके अधिकारों में कटौती कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार को प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष वासुदेव भट्ट के नेतृत्व में प्रधानों ने सुमन पार्क से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाल कर सरकार पर अपना गुस्सा उतारा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से समस्याओं के निराकरण को लेकर संघर्ष किया जा रहा है, लेकिन सरकार की मांगों का निराकरण नहीं हो रहा है। उन्होंने सामूहिक रूप से डीपीओ को इस्तीफा सौंप कर जल्द मांगे पूरी न होने पर ब्लाकों में तालाबंदी करने की चेतावनी दी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने भी प्रधानों के प्रदर्शन को समर्थन देते हुए सरकार पर चुने हुए जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। इस मौके पर जिला महामंत्री विक्रम तोपवाल, सीएम बिष्ट, महावीर सेनवाल, विक्रम रावत, रणवीर राणा, प्रदीप भटट, रविंद्र सेमवाल, मोहन सिंह राणा, उम्मेद रावत, महावीर ममगाईं, जयेंद्र सेमवाल, त्रेपन चौहान, भगवान पंवार, राजेंद्र कुमाईं, पुष्पा देवी, बीना रावत, अनीता कोठारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed