{"_id":"59529b984f1c1b0b478b4737","slug":"131498586008-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेलकर्मी की पत्नी की संदिग्\nध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेलकर्मी की पत्नी की संदिग् ध हालात में मौत
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
एक भेलकर्मी की पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति का दावा है कि पत्नी ने फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मायके पक्ष को सूचना दे दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
घटना भेल के वर्क्स हॉस्टल सेक्टर दो की है। मंगलवार दोपहर रानीपुर पुलिस को भेल अस्पताल से मेमो से महिला की मौत की जानकारी मिलने पर एसएसआई मनोहर सिंह, एसआई दर्शन सिंह बिष्ट भेल अस्पताल पहुंचे। एसएसआई ने बताया कि महिला की पहचान निशा राय (29) पत्नी रामपाल सिंह के रूप में हुई है। पति लंच पर घर आया था। लंच के बाद वह ड्यूटी पर लौट गया था। आधे घंटे बाद जब मोबाइल फोन पर कॉल की तब पत्नी ने रिसीव नहीं की। संदेह होने पर कुछ देर में वह घर पहुंचा तो दरवाजा बंद था।
पड़ोस के युवक की मदद से खिड़की से झांककर देखा कि अंदर पत्नी का शव रस्सी के फंदे से झूल रहा था। जैसे-तैसे कुंडी तोड़कर उसे भेल अस्पताल लेकर पहुंचा जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसएसआई ने बताया कि मृतका की एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी और उसका मायका लखनऊ में है। इस संबंध में मायके पक्ष को सूचना दे दी है। पति भेल में हेल्पर के पद पर कार्यरत है और उसने पत्नी के बीमार होने की भी बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सामने आ सकेगा।