{"_id":"59382eaa4f1c1b5b238b45a4","slug":"131496854186-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 600 ने किया आवदेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 600 ने किया आवदेन
Updated Wed, 07 Jun 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नई टिहरी। श्रीदेव सुमन विवि की सत्र 2017-19 की बीएड प्रवेश परीक्षा 27 जून को गढ़वाल मंडल के 12 केंद्रों पर होगी। फार्म भरने के लिए छात्र-छात्राएं 17 जून तक विवि की वेबसाइट पर आन लाइन पंजीकरण कर सकते है। 20 जून को शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई।
श्रीदेव सुमन विवि के सहायक परीक्षा नियंत्रक डा. हेमंत बिष्ट ने बताया कि इस वर्ष बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए गोपेश्वर, कर्णप्रयाग, अगस्त्यमुनि, श्रीनगर, पौड़ी, कोटद्वार, नई टिहरी, उत्तरकाशी, ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। एससी और एसटी छात्रों के लिए प्रवेश परीक्षा शुल्क 600 और सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए एक हजार शुल्क निर्धारित किया गया है। फार्म भरने के लिए छात्र-छात्राएं 17 जून तक पंजीकरण कर सकते है। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून निर्धारित की गई है। बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा फार्म भरने के लिए अब तक 1115 अभ्यर्थी पंजीकरण कर चुके है, जबकि 600 अभ्यर्थी फार्म जमा करा चुके है। प्रवेश परीक्षा फार्म भरने से संबधित किसी भी समस्या के लिए छात्र-छात्राएं विवि मुख्यालय में संपर्क कर सकते है।