फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   13 people missing even after 36 hours are not traced

36 घंटे बाद भी लापता 13 लोगों का नहीं चला पता

Mon, 22 Aug 2022 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
13 people missing even after 36 hours are not traced
शुक्रवार रात को भारी बारिश ने देहरादून और टिहरी जिले में कहर बरपाया। घटना के 36 घंटे बाद भी मलबे में दबे 13 लोगों का कोई पता नहीं लग पाया है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और प्रशासनिक टीम खोज एवं बचाव कार्य में जुटी है। टिहरी जिले के गवाड़ गांव में पांच लोग मलबे में दबे हैं। इसी जिले के गोदी कोठार गांव में मलबे में दबी महिला का भी पता नहीं चला पाया है। जिला प्रशासन ने इस महिला को शनिवार को पहले मृतक बताया था, जिसे अब लापता बताया गया है।
विज्ञापन

गढ़वाल मंडल आयुक्त सुशील कुमार के टिहरी जिले की महिला का शव बरामद नहीं हो पाया है, जबकि देहरादून में सौड़ा सरोली से रविवार को संजय कुमार 45 वर्ष निवासी भगत सिंह कालोनी देहरादून का शव बरामद हुआ है। गढ़वाल मंडल आयुक्त के मुताबिक अतिवृष्टि के बाद से पूरे मंडल में एनडीआरएफ की 32 और एसडीआरएफ की 44 टीम लगी है। टिहरी के गवाड़ गांव का घर मलबे के साथ बहुत नीचे चला गया है, जिससे बचाव कार्य में जुटी टीम को मशक्कत करनी पड़ रही है। इसके अलावा देहरादून जिले के लापता सात लोगों के लिए भी सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन

आठ पूर्ण और 44 मकान आंशिक क्षतिग्रस्त
गढ़वाल मंडल आयुक्त सुशील कुमार के मुताबिक गढ़वाल मंडल में आठ मकान पूरी तरह से और 44 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। 63 पशुओं की मौत हुई है। प्रभावित क्षेत्रों में राशन और खाने के पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि भूमि को हुए नुकसान का सर्वे शुरू
प्रदेश में अतिवृष्टि के बाद किसानों की भूमि को भी भारी नुकसान हुआ है। गढ़वाल मंडल आयुक्त के मुताबिक राजस्व विभाग की ओर से कृषि भूमि को हुए नुकसान का सर्वे शुरू कर दिया गया है। अतिवृष्टि से राजकीय परिसंपत्तियों को भी काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed