फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   12th class student hanged himself in a rented room in Herbertpur

Dehradun News: हरबर्टपुर में 12वीं के छात्र ने किराये के कमरे में लगाई फांसी

Thu, 14 Nov 2024 03:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
12th class student hanged himself in a rented room in Herbertpur
कोतवाली क्षेत्र के हरबर्टपुर में 12वीं के छात्र ने किराये के कमरे में फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। बताया कि जा रहा है कि छात्र लंबे समय से मानसिक अवसाद में था।
विज्ञापन


बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे हरबटर्पुर के वार्ड नंबर छह से पुलिस को एक युवक के फांसी लगाने की सूचना मिली। चौकी प्रभारी विनय मित्तल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। चौकी प्रभारी ने दरवाजा तोड़ा और फंदे से लटके युवक को नीचे उतारा।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मृतक की पहचान कृष्णा राय (22) पुत्र मोहन राय के रूप में हुई है। मृतक का परिवार मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले के दिटोल गांव का रहने वाला है। वह काफी समय से हरबर्टपुर के वार्ड नंबर छह में किराये के मकान में रहा है। मृतक के पिता और मां फैक्टरी में काम करते हैं। घटना के समय दोनों काम पर गए हुए थे। मृतक की छोटी बहन जब घर आई तो उसने खिड़की से भाई को फंदे पर लटका हुआ देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक 12वीं में कई बार से फेल हो रहा था। उसके बाद ओपन बोर्ड से पढ़ाई कर रहा था। कुछ समय पहले मृतक ने अपनी माता के बैंक खाते 25 हजार रुपये निकाले थे। इसके लिए परिजनों ने उसे डांट-फटकार लगाई थी। तभी से वह मानसिक अवसाद में था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed