फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   12817 polio drops were administered to the newborns

12817 नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

Mon, 28 Jun 2021 12:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
12817 polio drops were administered to the newborns
विकासनगर। पोलियो रविवार के तहत क्षेत्र में 12817 नौनिहालों को पोलियो ड्राप पिलाई गई। इसके लिए विकासनगर को पांच सेक्टर विकासनगर, पश्चिमीवाला, रुद्रपुर, कुंजा और हरबर्टपुर में बांटा गया। विकासनगर में 1393, पश्चिमीवाला 2489, रूद्रपुर 2003, कुंजा 2153 और हरबर्टपुर में 4779 बच्चों को पोलियों की ड्राप पिलाई गई। इसमें कुल 797 वाइल यूज हुईं। जोनल इंचार्ज डॉ. विजय सिंह ने बताया कि अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही आशा, लायंस क्लब की अहम भूमिका रही। नगर पालिका ने भी बूथों पर सैनिटाइजर का वितरण किया। सामाजिक दूरी बनाने के लिए गोल बनाए गए। हेल्थ सुपरवाइजर शमशेर चौहान ने बताया कि जो बच्चे पोलिया ड्राप पीने से छूट गए हैं, उन्हें तीन जुलाई तक घर-घर जाकर ड्राप पिलाई जाएगी। अभियान को सफल बनाने में डॉ. सुचिता धनेजा, डॉ. थान सिंह डुंगरियाल, एएनएम मायावती, फार्मासिस्ट अंजू जखमोला, आशा, अंजुल, मंजू पांडेय, बबली, कलम सिंह आदि की मुख्य भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed