फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   123 children who lost their parents in Kovid will get financial assistance

कोविड में माता-पिता को खोने वाले 123 बच्चों को मिलेगी आर्थिक सहायता

Fri, 16 Jul 2021 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
123 children who lost their parents in Kovid will get financial assistance
कोविड में अपने माता या पिता को खोने वाले जिले के 123 बच्चों को वात्सल्य योजना के तहत आर्थिक सहायता मिलेगी। योजना के लिए गठित जिला स्तरीय समिति ने 123 आवेदनों को सही पाते हुए, उनके प्रस्ताव को अनुमोदन कर शासन को भेजा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में योजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। डीएम ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को सभी तहसीलों से समन्वय स्थापित कर उन आवेदनों को जल्द अनुमोदन देने के निर्देश दिए, जो अभी तक नहीं मिले हैं। उन्होंने सभी एसडीएम को कहा कि कोरोना अवधि में 21 वर्ष से कम उम्र के ऐसे सभी बच्चे जिनके माता या पिता या दोनों का निधन हुआ हो, उन्हें आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कोरोना या किसी अन्य बीमारी से मृत्यु होने पर इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि योजना के तहत प्रत्येक बच्चे को 21 वर्ष की उम्र तक तीन हजार रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिए उन्हें स्थाई निवास प्रमाणपत्र, अभिभावक का मृत्यु प्रमाणपत्र, मृत्यु का कारण, 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों का संरक्षक के साथ संयुक्त खाते का विवरण उपलब्ध कराना होगा। संबन्धित क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और अन्य सरकारी प्रतिनिधि बच्चों की इसमें मदद करेंगे। इस दौरान सीएमओ डॉ. मनोज उप्रेती, सीईओ आशा पैन्यूली, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास डॉ अखिलेश मिश्रा, डीएसओ जसवंत सिंह कंडारी, डॉ. वंदना सेमवाल, डीईओ बेसिक राजेंद्र रावत, विधि अधिकारी आशा कंडारी, संरक्षण अधिकारी डीसीपीओ संपूर्णा भट्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed