फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कजरा बनके बस जा श्याम, आजा मेरी अखियां में...

कजरा बनके बस जा श्याम, आजा मेरी अखियां में...

Mon, 18 Mar 2019 01:23 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
कजरा बनके बस जा श्याम, आजा मेरी अखियां में...
प्रतीकात्मक तस्वीर

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।

विज्ञापन

भारतीय वैश्य महासंघ की ओर से रविवार को जीएमएस रोड स्थित एक विवाह स्थल पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान वृंदावन के कलाकारों ने देश भक्ति गीतों में प्रस्तुति देकर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कजरा बनके बस जा श्याम, आजा मेरी अखियां में... समेत कई गीतों पर प्रस्तुति देकर समा बांधा। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने शिरकत की।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि कि होली का पर्व उल्लास, रंगों व ऊर्जा का पर्व है। यह पर्व हमें आपस में भाईचारा बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है। होली पर हमें अपनी तमाम बुराइयों को समाप्त करने का संकल्प लेना चाहिए। जैसे बुराई का स्वरूप होलिका जलाई जाती है इसी प्रकार हमें अपनी तमाम बुराइयों को भी जला देना चाहिए। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को केसर और गुलाल का तिलक लगाया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों, महिलाओं समेत पुरुषों ने भी भाग लिया। इसके बाद वृंदावन के कलाकारों ने देशभक्ति की झांकी निकाली। कार्यक्रम में राधा कृष्ण का युगल नृत्य और फूलों की होली आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल, महानगर संरक्षक घनश्याम अग्रवाल, राजेंद्र गोयल, विनोद गोयल, विवेक अग्रवाल, महावीर प्रसाद गुप्ता, राजेश सिंघल, अजय गर्ग, संजय गर्ग, सुधीर अग्रवाल, पीयूष कुमार, रमा गोयल, अनु गोयल, मीनाक्षी अग्रवाल, बीना अग्रवाल, अंजू, अमित कंसल, पुनीत मित्तल, महेश गर्ग आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed