फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आंधी-पानी से उड़ी कई इलाकों की बिजली, उपभोक्ता रहे हलाकान

आंधी-पानी से उड़ी कई इलाकों की बिजली, उपभोक्ता रहे हलाकान

Wed, 23 Jan 2019 01:26 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
आंधी-पानी से उड़ी कई इलाकों की बिजली, उपभोक्ता रहे हलाकान
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

सोमवार देर रात तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते राजधानी व आसपास के कई इलाकों की बिजली उड़ गई। ऐसे में शहरियों को जबरदस्त बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में मंगलवार शाम तक आपूर्ति नहीं बहाल हो पायी। इससे लोगों को बिजली के साथ ही पानी के संकट से भी जूझना पड़ा। हालांकि अफसरों के आदेश पर कर्मचारियों की टीम ने कई इलाकों की आपूर्ति चालू कर दी।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सोमवार रात तेज हवाआें व बारिश के चलते पटेलनगर, कारगी चौक, नारायण विहार, राजपुर रोड, जीएमएस रोड, विद्या विहार, राजीव नगर, नेहरू ग्राम, रामपुर, जोगीवाला, बद्रीपुर, डालनवाला, घंटाघर, ईसी रेाड, करनपुर रोड, इंदिरा नगर, वसंत विहार, क्लेमेंटटाउन, ईसी रोड, ट्रांसपोर्ट नगर समेत राजधानी के ज्यादातर इलाकों में ट्रांसफार्मर फुंकने, तार टूटने व जंफर उड़ने से बिजली गुल हो गई थी। यूपीसीएल के मुख्य अभियंता एके सिंह ने बताया कि तार टूटने व जंफर फुंकने की वजह से कुछ इलाकों में आपूर्ति बाधित हो गई थी। कर्मचारियों की टीम लगाकर आपूर्ति बहाल करा दी गई है। बारिश के मद्देनजर सभी अधिशासी अभियंताओं, सहायक अभियंताओं और अवर अभियंताओं को अपने अपने इलाकों में सतर्क रहने को कहा गया है। सभी एसडीओ को निर्देशित किया गया है कि बिजलीघरों में लाइनमैन पर्याप्त संख्या में उपस्थित रहें। मुख्य अभियंता एके सिंह का कहना है कि यदि अभियंता व कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed