{"_id":"5c1feb84bdec2256d34bc850","slug":"121545595780-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं का संस्कृति के प्रति जागरूक होना जरूरी : जुवांठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं का संस्कृति के प्रति जागरूक होना जरूरी : जुवांठा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
पछवादून गढ़वाल सभा की ओर से दिनकर विहार स्थित सभा भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पालिकाध्यक्ष शांति जुवांठा के साथ ही हरबर्टपुर और विकासनगर निकाय में निर्वाचित गढ़वाली मूल के सभासदों को सम्मानित किया गया।
समारोह में पालिकाध्यक्ष शांति जुवांठा ने कहा कि, युवाओं को अपनी संस्कृति और सभ्यता के प्रति जागरूक करना समय की मांग है। हमें उन्हें प्राचीन संस्कृति और उसकी सहिष्णु और सर्वसमावेशी परंपरा के मूल तत्वों की जानकारी देने में शक्ति लगानी होगी। नगर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि युवा रोजगार की तलाश में शहरों की ओर पलायन करने के बाद अपनी संस्कृति को पीछे छोड़ रहे हैं। अधिकांश युवा गढ़वाली बोली को भी बोलना पसंद नहीं कर रहे हैं। समारोह में विकासनगर के सभासद अंकित जोशी और हरबर्टपुर की सभासद ऊषा भट्ट को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गढ़वाल सभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राणा, सचिव सुमन मोहन ममगाईं, राजेश नौटियाल, राम प्रसाद सेमवाल, देवेश्वरी विडालिया, अजय जुयाल, कमलेश रावत, सरिता रावत आदि मौजूद रहे।