{"_id":"5c18064fbdec225720124372","slug":"121545078351-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक हड़ताल पर गए आउटसोर्स सफाईकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक हड़ताल पर गए आउटसोर्स सफाईकर्मी
Updated Tue, 18 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
नगर निगम प्रशासन की ओर से बीते चार दिसंबर को आउटसोर्स के जरिये 40 नए वार्डों में रखे गए 120 सफाई कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर चले गए। सफाई कर्मचारी नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। सफाईकर्मियों के इस कदम पर नगर आयुक्त ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है और वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी को नाला गैंग कर्मचारियों के जरिये शहर की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
बता दें, नगर निगम का दायरा 60 से बढ़कर 100 वार्ड होने के बाद बीते चार दिसंबर को आउटसोर्स के जरिये 120 सफाई कर्मचारी रखे गए थे। अभी तक यही सफाई कर्मचारी विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था संभाले हुए थे, लेकिन सोमवार को सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए। हड़ताली सफाई कर्मचारी नियमितीकरण की मांग कर रहे हैं। इस पर नगर आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाने के बाद अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके अलावा वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश जोशी को नाला गैंग के सभी 121 कर्मचारियों को संबंधित वार्डों में तैनाती के निर्देश दिए हैं। रात्रिकालीन सेवा में लगे 30 कर्मचारियों को भी संबंधित वार्डों में लगाया जाएगा।
तीन दिन अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई
वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश जोशी ने बताया कि सफाई कर्मचारियों के क्षेत्र में नहीं जाने की शिकायतें मिल रही हैं। अगर कोई भी सफाईकर्मी तीन दिन तक अनुपस्थित रहता है या फिर क्षेत्र में नहीं जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
---
120 कर्मचारियों को आउटसोर्स के जरिये रखा गया था, लेकिन वे अब स्थाई करने की मांग कर रहे हैं, जो गलत है। जल्द ही एजेंसी के जरिए कर्मचारी रखे जाएंगे। शहर की सफाई व्यवस्था को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
-विजय कुमार जोगदंडे, नगर आयुक्त