{"_id":"5c0ecfa3bdec2241585f3e8c","slug":"121544474531-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज कर्मचारियों को तीन महीने से नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज कर्मचारियों को तीन महीने से नहीं मिला वेतन
Updated Tue, 11 Dec 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
तीन महीने से वेतन नहीं मिलने समेत विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ ने सोमवार को गांधी रोड स्थित मंडलीय प्रबंधक संचालन कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडलीय प्रबंधक संचालन पवन मेहरा को सौंपा।
उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ से जुड़े कर्मचारी सोमवार को क्षेत्रीय मंत्री विनोद कुमार के नेतृत्व में गांधी रोड स्थित मंडलीय प्रबंधक (संचालन) कार्यालय पहुंचे। कर्मचारियों ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने समेत मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि वेतन नहीं मिलने से आर्थिक संकट पैदा हो गया है। कर्मचारियों ने सरकार से परिवहन निगम को घाटे से उबारने के लिए मांग की। इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष विजय सिंह, बालकृष्ण शर्मा, सहदेव सिंह, विजय सिंह, मदन सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह, राहुल कुमार, मान सिंह, संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।