{"_id":"5c02ec5cbdec2241be1de97d","slug":"121543695452-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल कर छात्राओं ने किया एड्स के प्रति जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल कर छात्राओं ने किया एड्स के प्रति जागरूक
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
एड्स दिवस के अवसर पर स्वयं संस्था की ओर से शनिवार को फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली के जरिये छात्राओं ने लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा छात्राओं ने पोस्टर और रंगोली के माध्यम से एड्स के प्रभाव और बचाव से संबंधित संदेश दिए।
फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम रानी ने कहा कि जागरूकता से ही एड्स से बचाव संभव है। इसके अलावा कॉलेज में आयोजित परिचर्चा में एड्स जागरूकता अभियान की प्रभारी आभा गोयल और संस्था की उपाध्यक्ष मंजू सक्सेना ने एड्स से संबंधित जानकारी दी। पोस्टर प्रतियोगिता में मानसी मैठाणी ने पहला और हेमा थापा ने दूसरा स्थान हासिल किया। रंगोली में अनुषा गुप्ता पहले, कंचन दूसरे और प्रीती तीसरे स्थान पर रहीं। इस अवसर पर मीनू गुप्ता, नेहा, सुजाता, कौशल्या, दिनेश चंद्र जोशी, इंदु चावला आदि मौजूद रहीं।