{"_id":"5c004a45bdec2241563e40d9","slug":"121543522885-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपनलकर्मियों ने दी आंदोलन जारी रखने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपनलकर्मियों ने दी आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
बकाया वेतन भुगतान व अनुबंध के नवीनीकरण समेत कई मांगों को लेकर आंदोलित उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियाें, कर्मचारियों का सीएमओ कार्यालय पर धरना बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार, शासन व स्वास्थ्य विभाग के आला अफसरों पर कर्मचारी हितों की अनदेखी का आरोप लगाया।
उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक चौहान ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। महासंघ के महासचिव हेमंत सिंह रावत ने कहा कि कर्मचारियों के मामले में अदालत ने आदेश जारी किया है कि कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन दिया जाए तथा एक साल के भीतर कर्मचारियों को नियमित किया जाए। इसके बावजूद सरकार अदालत के आदेशों को नहीं मान रही है। ऐसे में सरकार व स्वास्थ्य विभाग के आला अफसरों पर कोर्ट की अवमानना का मुकदमा चलना चाहिए। धरने में संयुक्त मोर्चा के इंशाउल हक, अरुण पांडे, प्रदीप कोहली, शक्ति प्रकाश भट्ट, ओमवीर चौधरी, गुड्डी मटूड़ा, संदीप मौर्य, सागर जोशी, हरीश कोठारी, महेश भट्ट, हेमंत सिंह रावत, विरेंद्र सिंह शिरोमणि, चंद्र प्रकाश, दीपक कनौजिया आदि शामिल रहे।
---
स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत उपनल कर्मचारियों के वेतन भुगतान को लेकर स्वास्थ्य निदेशालय व शासन को लिखापढ़ी की जा चुकी है। उम्मीद है कि जल्द ही उपनल कर्मचारियों का वेतन भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-डॉ. एसके गुप्ता, सीएमओ