{"_id":"5bf31f0cbdec2269c544c70b","slug":"121542659852-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग में उतराखंड को चार पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटिंग में उतराखंड को चार पदक
Updated Tue, 20 Nov 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
सीबीएसई की ओर से आयोजित नेशनल एयर रायफल एंड एयर पिस्टल शूटिंग चैंपियनशिप 2018-19 में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य के लिए चार पदक जीते।
सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन पंजाब के गोविंदगढ़ स्थित ओम प्रकाश बंसल मॉडल स्कूल में किया गया था। अंडर-17 एयर पिस्टल श्रेणी में विनीत बलूनी, गोपेश रावत और अंशुमन ने टीम स्पर्द्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, अंजली चमोला, गौरी चौहान और खुशी बिष्ट ने अंडर-14 बालिका श्रेणी में टीम स्पर्द्धा का स्वर्ण पदक जीता। दिव्यांशु कपरवाण, आर्यन डबराल और देव थापा ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। अंजली चमोला ने अंडर-14 बालिका श्रेणी की व्यक्तिगत स्पर्द्धा में भी शानदार प्रदर्शन किया और देश में तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए कांस्य पदक जीता।