फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पॉलीटेक्निक जस्सोवाला को 19 करोड़ का बजट मिला

पॉलीटेक्निक जस्सोवाला को 19 करोड़ का बजट मिला

Sat, 08 Sep 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
पॉलीटेक्निक जस्सोवाला को 19 करोड़ का बजट मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

विकासनगर विधानसभा क्षेत्र सहसपुर में राजकीय पॉलिटेक्निक के दूसरे फेज के भवन निर्माण मद में डीएम ने 19 करोड़ का बजट मंजूर किया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन की अध्यक्षता में हुई बैठक के दौरान प्रधानमंत्री जन विकास योजना के कार्यों की समीक्षा भी हुई। बैठक में समिति ने विधानसभा विकासनगर में अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग को जीआईसी बद्रीपुर में 4 कक्षों के निर्माण और फर्नीचर व्यवस्था के मद में करीब 40 लाख रुपये का बजट अनुमोदित किया। राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय ढकरानी में 2 कक्षों का निर्माण कार्य और फर्नीचर के लिए 20 लाख, राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय मेहूंवाला खालसा में 2 कक्षों और फर्नीचर के मद में 20 लाख, जीआईसी ढाकपत्थर में स्मार्ट शिक्षण कक्षा कक्षों के निर्माण कार्य और फर्नीचर के लिए 30 लाख रुपए का अनुमोदन किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जीए रावत, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जेएस रावत, अधिशासी अभियंता पेयजल रविंद्र कुमार, विधायक प्रतिनिधि विकासनगर जसविन्दर सिंह सहित संबंधित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed