{"_id":"5b68b66b4f1c1bb8538b744f","slug":"121533589099-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई : 3500 सीटों पर 4500 दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई : 3500 सीटों पर 4500 दावेदार
Updated Tue, 07 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में 3500 रिक्त सीटों के लिए 4500 दावेदार मैदान में हैं। काउंसिलिंग का दूसरा चरण चल रहा है। इसके तहत नौ अगस्त को सीटों का आवंटन किया जाएगा। इसके बाद आवंटित सीटों पर दाखिले शुरू होंगे।
प्रदेश के आईटीआई में दाखिलों का उत्साह दूसरे चरण में भी जारी है। पहले चरण के बाद आईटीआई की 3500 सीटें बची थीं। इनके लिए दो अगस्त से दूसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू हुई थी। छह अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण और च्वाइस भरने का समय दिया था। सोमवार को खबर लिखे जाने तक 4500 अभ्यर्थी अपनी च्वाइस भर चुके थे। आईटीआई के काउंसिलिंग प्रभारी जेएम नेगी ने बताया कि दूसरे चरण के तहत नौ अगस्त को सीटें आवंटित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि सीट आवंटन की सूचना अभ्यर्थियों को एसएमएस से भी दी जाएगी। आवंटित सीटों पर अभ्यर्थी दस अगस्त से 13 अगस्त तक दाखिला ले सकते हैं। इसके बाद दाखिले के लिए मौका नहीं मिलेगा।