फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जीएमएस रोड व सहस्त्रधारा रोड के 166 अतिक्रमण ध्वस्त

जीएमएस रोड व सहस्त्रधारा रोड के 166 अतिक्रमण ध्वस्त

Sun, 22 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
जीएमएस रोड व सहस्त्रधारा रोड के 166 अतिक्रमण ध्वस्त
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स ने शनिवार को सहस्त्रधारा रोड और जीएमएस रोड के किनारे हुए 166 अतिक्रमण ध्वस्त करा दिए। इसके अलावा 88 नए अतिक्रमण चिह्नित किए और आवासीय भवनों में व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने पर नौ प्रतिष्ठानों को सील किया गया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों की टीम के साथ नोकझोंक भी हुई। इस पर अधिकारियों ने नक्शा दिखाने के बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।
उपजिलाधिकारी मसूरी मीनाक्षी पटवाल और उपायुक्त विप्रा त्रिवेदी के नेतृत्व में शनिवार को जीएमएस रोड पर अभियान चलाया गया। टीम ने निरंजनपुर मंडी से कार्रवाई शुरू करते हुए 93 अतिक्रमण ध्वस्त किए। इस दौरान कई दुकानदारों ने मजदूर लगाकर खुद ही अतिक्रमण तोड़वाया। वहीं, एसडीएम सदर प्रत्यूष सिंह के नेतृत्व में सहस्त्रधारा रोड पर आइटी पार्क से डांडा लखौंड़ तक 73 अतिक्रमण ढहाए गए। एमडीडीए के सचिव पीसी दुम्का ने बताया कि अभियान के तहत अब तक 2731 अतिक्रमण ध्वस्त और 4964 अतिक्रमण चिह्नित किए जा चुके हैं। इसके अलावा 104 भवनों को सील किए गए हैं। उन्होंने बताया कि नोटिस मिलने के बाद भी जो भवन स्वामी अपना पक्ष नहीं रख रहे हैं, उनके खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रेमनगर में 22 के बाद हट सकता है अतिक्रमण
प्रेमनगर बाजार से 22 जुलाई के बाद अतिक्रमण हटने की उम्मीद है। बीते दिनों प्रेमनगर बाजार के व्यापारियों के विरोध के चलते अतिक्रमण हटाओ टास्क फोर्स के प्रभारी आशीष श्रीवास्तव ने उन्हें कुछ दिन की मोहलत दी थी। जिसकी मियाद पूरी हो चुकी है। सूत्रों की मानें तो 22 के बाद प्रेमनगर बाजार से अतिक्रमण हटाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर से उठवाया मलबा
प्रशासन की ओर से अवैध निर्माण ध्वस्त करने के बाद निकले मलबे को नगर निगम और लोनिवि के वाहनों से उठवाया गया। वहीं, कई दुकानदारों ने ध्वस्तीकरण के बाद अपना मलबा खुद ही उठवाया।

आज नहीं चलेगा अभियान
रिस्पना से ऋषिपर्णा अभियान के चलते आज रविवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलेगा। अधिकारियों के मुताबिक अभियान सोमवार से शुरू किया होगा।
अतिक्रमण अभियान रोकने के लिए प्रदर्शन आज
मलिन बस्तियों में अतिक्रमण हटाओ अभियान रोकने के लिए शनिवार को दून की विभिन्न मलिन बस्तियों के लोगों ने परेड ग्राउंड स्थित धरनास्थल पर धरना-प्रदर्शन करेगी। नगर निगम के खिलाफ होने वाले प्रदर्शन में बहुजन समाज पार्टी भी समर्थन देगी। बसपा के जिलाध्यक्ष सत्यपाल ने बताया कि प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी दिया जाएगा। उधर, गब्बर सिंह बस्ती, सुभाष नगर व काठबंगला बस्ती में कांग्रेस नेत्री गोदावरी थापली के नेतृत्व में बैठक हुई। इसमें अतिक्रमण हटाओ अभियान का विरोध और पुरानी बस्तियों के उजड़ने नहीं देने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed