{"_id":"5b4bab514f1c1b27618b4cc5","slug":"121531685713-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने तक चलेगा सड़क सुरक्षा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने तक चलेगा सड़क सुरक्षा अभियान
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
उत्तराखंड ऑर्थोपैडिक एसोसिएशन राजधानी दून में 16 जुलाई से एक माह तक जागरूकता अभियान चलाएगा। अभियान के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा से जुड़ी जानकारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों और संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
यह जानकारी उत्तराखंड ऑर्थोपैडिक एसोसिएशन प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विमल कुमार नौटियाल ने रविवार को हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों को दी। डॉ. नौटियाल ने बताया कि वर्ष 2012 से एसोसिएशन कई मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। इसी क्रम में इस साल पुलिस के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। नौटियाल ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ शिक्षित करना भी जरूरी है। शिक्षा, जागरूकता और यातायात नियमों की जानकारी से सड़क हादसों को कम किया जा सकता है। सरकारी आकड़ों के अनुसार हर साल प्रदेश में 750 लोग सड़क दुर्घटना के चलते जान गंवा बैठते हैं। इस अवसर पर डॉ. हिमांशु कोचर, डॉ. पुनित गुप्ता, डॉ. गौरव गुप्ता, डॉ. आरबी कालीया, डॉ. सौरभ मेहरा और डॉ. नवनीत बड़ोनी मौजूद रहे।
विभिन्न जगहों पर चलेगा जागरूकता अभियान
डॉ. विमल कुमार नौटियाल ने बताया कि एक महीने तक चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शहर के विभिन्न स्कूल, कॉलेजों और संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत क्विज, पोस्टर और अन्य प्रतियोगिताओं समेत कई कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा ट्रक, बस, विक्रम और ऑटो संचालक संगठनों के साथ बैठक कर सड़क सुरक्षा की जानकारी साझा की जाएगी।