{"_id":"5b2eb09c4f1c1b644d8b83cc","slug":"121529786524-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवभूमि के आशीर्वाद से मिली कामयाबी : मधुरिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवभूमि के आशीर्वाद से मिली कामयाबी : मधुरिमा
Updated Sun, 24 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
टीवी स्टार व फिल्म अभिनेत्री मधुरिमा तुली का कहना है कि मेरी कामयाबी के पीछे देवभूमि का आशीर्वाद और लोगों का प्यार है। पहले मैंने टीवी शो में सफलता प्राप्त की और अब मुझे फिल्मों में भी उम्मीद से बढ़कर मौके मिल रहे हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री मधुरिमा ने ये बातें शनिवार को उत्तराचंल प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान साझा कीं। मधुरिमा दून के राजपुर में रहकर पली-बढ़ी और दून के ही मार्शल स्कूल में पढ़ाई भी कर चुकी हैं। मधुरिमा बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शनों के बाद शनिवार को दून पहुंची थीं। इस दौरान मधुरिमा ने अपनी चारधाम यात्रा व मुंबई में अपने अभिनय सफर के अनुभव पत्रकारों से साझा किए। इसके अलावा टीवी सीरियल चंद्रकांता से लेकर फिल्म बेबी तक के सफर से जुड़े प्रसंग भी सुनाए। इस मौके पर मधुरिमा ने उत्तराखंड की वादियों और यहां के लोगों की जमकर तारीफ की। इसके अलावा अगले वर्ष यमुनोत्री धाम के दर्शन के लिए इच्छा जाहिर की। मधुरिमा ने बताया कि अभिनय के शुरुआती गुर दून के ही थियेटर से सीखे हैं। इसी दौरान मिस उत्तराचंल का खिताब भी हासिल किया। इसके बाद बॉलीवुड में अपने आप को साबित करने और आगे की पढ़ाई के लिए मुंबई का रुख किया। यहां शुरुआत टीवी एड से की और अब इसी साल रिलीज होने वाली दो फिल्मों (पास्ता और 26 जनवरी) को लेकर काफी उत्साहित हूं। बातचीत के दौरान मधुरिमा की माता विजया पंत तुली भी मौजूद रहीं।
पिता थे सख्त खिलाफ, लेकिन मां ने बढ़ाया हौसला
अभिनेत्री मधुरिमा तुली ने बताया कि अभिनय के क्षेत्र में जाने को लेकर पिता काफी सख्त थे, लेकिन मां का भरोसा और साथ मिला। पिता मुझे अनजाने शहर और लोगों के बीच भेजने के लेकर काफी चिंतित थे, लेकिन मां ने हमेशा हौसला बढ़ाया। नतीजतन मुझे कामयाबी मिली और पिता का आशीर्वाद भी।
विज्ञापन
औली-उत्तरकाशी में शूटिंग की चाहत
अभिनेत्री मधुरिमा तुली का कहना है कि अगर उत्तराखंड में शूटिंग का मौका मिलेगा तो वो उसे हाथ से नहीं जाने देंगी। औली और उत्तराकाशी में शूटिंग की दिली इच्छा है।