{"_id":"5afc97a04f1c1be9408b5e4d","slug":"121526503328-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीर के करिश्मे से फाइनल में पहुंचा बीपीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समीर के करिश्मे से फाइनल में पहुंचा बीपीएस
Updated Thu, 17 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
चौथी कर्नल शशि मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में समीर छमलवाण के शानदार आलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत बलूनी पब्लिक स्कूल ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। समीर ने तेजतर्रार अर्द्धशतकीय पारी खेलने के बाद दो विकेट भी चटकाए।
कैंब्रियन हॉल स्कूल मैदान में बुधवार को बलूनी पब्लिक स्कूल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी रही और दोनों ओपनर असर खान (24) व वंशज (37) ने पहले विकेट के लिए 34 रन जोड़े। टीम का दूसरा विकेट भी जल्दी गिर गया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे समीर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के की मदद से 70 रनों की पारी खेली। सक्षम ने 23 गेंदों में नाबाद 30 रनों की पारी खेली। टीम ने निर्धारित 30 ओवर में आठ विकेट खोकर 221 रन बनाए। एशियन स्कूल के अभय ने 54 रन देकर चार और समर्थ ने दो विकेट चटकाए। बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी एशियन स्कूल की टीम 30 ओवर में नौ विकेट खोकर 183 रनों पर ढेर हो गई। अभ्युदय ने एक छोर से टिककर खेलते हुए 64 और यश शुक्ला ने 28 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाजों का सहयोग न मिलने के कारण टीम 38 रनों से मुकाबला हार गई। बीपीएस के लिए अनीष, समीर और हर्ष ने दो-दो विकेट चटकाए।